{"_id":"64861efa325b8404d50dd0d4","slug":"sensation-spread-on-sunday-after-the-dead-body-of-a-girl-was-found-in-rapti-river-near-sisai-ghat-bridge-of-sahjanwan-area-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-202988-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नदी किनारे मिली युवती की लाश, हत्या या खुदकुशी उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नदी किनारे मिली युवती की लाश, हत्या या खुदकुशी उलझी पुलिस
Mon, 12 Jun 2023 10:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 10:06 AM IST
सार
सहजनवां थानेदार महेन्द्र मिश्र ने बताया शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सहजनवां इलाके में नदी में मिली युवती की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में सहजनवां इलाके के सिसई घाट पुल के पास रविवार को राप्ती नदी में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव फूल जाने की वजह से शरीर पर चोट के निशान तो नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन घर से रहस्यमय हाल में लापता होने की वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की हत्या हुई या खुदकुशी है, पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है।
विज्ञापन
युवती की पहचान पीपीगंज के राजबारी गांव निवासी साधना (18) पुत्री नरोत्तम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सिसई पुल के पास राप्ती नदी के बीचों-बीच ग्रामीणों ने युवती का शव उतराता देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को तत्काल सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: जल्लाद बेटा: रुपये के विवाद में कुदाल से सिर में वार कर पिता को मार डाला, हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा कातिल
विज्ञापन
युवती के शव की पहचान कराने के लिए पुलिस प्रयास कर ही रही थी कि शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में गायब युवती के परिजन युवती की तलाश करते हुए सिसई घाट पर पहुंच गए। युवती की पहचान साधना के रूप में हुई।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया साधना शनिवार को घर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी, तभी से वह तलाश कर रहे थे। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सहजनवां थानेदार महेन्द्र मिश्र ने बताया शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।