{"_id":"6358f222ff6ac62b070240db","slug":"sensation-over-murder-of-two-youths-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गोरखपुर में दो युवकों की हत्या से सनसनी, एक मृतक की नहीं हो पाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गोरखपुर में दो युवकों की हत्या से सनसनी, एक मृतक की नहीं हो पाई पहचान
Wed, 26 Oct 2022 03:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Oct 2022 03:39 PM IST
सार
दिवाली की रात व मंगलवार सुबह दो युवकों की हत्या से सनसनी फैल गई। गुलरिहा में युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। तिवारीपुर में एक युवक को मनबढ़ों ने पीटकर मार डाला। दोनों ही जगहों पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के दो अलग-अलग इलाको में दिवाली की रात व मंगलवार सुबह दो युवकों की हत्या से सनसनी फैल गई। गुलरिहा में युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। तिवारीपुर में एक युवक को मनबढ़ों ने पीटकर मार डाला। दोनों ही जगहों पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
गुलरिहा गला रेतकर हत्या कर शव फेंका
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के बांसस्थान पुल के पश्चिम तरफ एक 45 वर्षीय शख्स का शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का गला रेता गया है, उसके आंख व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, युवक के शरीर पर काला पेंट व शर्ट मौजूद था। चेहरा काला पड़ गया था। पुलिस पहचान के लिए उसकी तस्वीर आसपास के जिलों व अन्य थानों को भेजी है। वहीं, जांच के लिए मौके पर पहुचे एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा है कि युवक के पहचान की कोशिश की जा रही है। शव एक से दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, उसके गले पर निशान है, जल्द ही पहचान कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तिवारीपुर में ऑटो चालक की पीटकर हत्या
तिवारीपुर इलाके के दलित बस्ती में ऑटो चालक भोला प्रसाद (38) की सोमवार रात पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी अनिल और उसके परिवार वालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर दलित बस्ती निवासी भोला प्रसाद ऑटो चलाता था। पड़ोस के अनिल नामक व्यक्ति से उसका विवाद चल रहा था।
सोमवार की रात फिर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गाली गलौज होते-होते मार पीट हो गई। आरोप है कि अनिल और उसके परिवार ने मिलकर भोला प्रसाद की जमकर पटाई कर दी, जिससे गंभीर रूप से घायल भोला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अनिल और उसके दोनों लड़कें छोटे और बड़े, उसकी मां गुड्डी व बहन शीतल के खिलाफ हत्या का का मुकदमा दर्ज किया है।