{"_id":"64e836da9720e3bdaf0fb0fa","slug":"seniors-beat-up-juniors-for-talking-loudly-in-ddu-gorakhpur-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"DDU Gorakhpur: ऊंची आवाज में बात करने पर सीनियरों ने जूनियर को पीटा, B.sc एजी के छात्रों के बीच हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DDU Gorakhpur: ऊंची आवाज में बात करने पर सीनियरों ने जूनियर को पीटा, B.sc एजी के छात्रों के बीच हुई मारपीट
Fri, 25 Aug 2023 10:36 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Aug 2023 10:36 AM IST
सार
विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही छात्र भाग गए। पुलिस दो छात्रों को पकड़ कर चौकी पर लाई। पूछताछ के बाद चेतावनी देकर देर शाम को दोनों छात्रों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में बीएससी कृषि के छात्र आपस में भीड़ गए। जूनियर छात्र के ऊंची आवाज में बात करने से नाराज सीनियर छात्र कक्षा में पहुंच कर छात्र को बाहर निकाल कर पिटाई कर दी। विवाद की सूचना पर मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो छात्रों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक, बीएससी कृषि तृतीय सेमेस्टर के छात्र का किसी बात पर पांचवें सेमेस्टर के छात्र से विवाद हो गया। इस पर पांचवें सेमेस्टर के सीनियर छात्र तृतीय सेमेस्टर की कक्षा में पहुंचे और नाम पुकार कर छात्र को बाहर बुलाया। छात्र के बाहर आने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव में कुछ छात्र आए तो उन पर भी हमला कर दिया।
इसे भी पढ़ें: भूमि अधिग्रहण और रजिस्ट्री में विलंब, कमिश्नर ने सदर तहसीलदार को दिया नोटिस
विज्ञापन
हमले में तृतीय सेमेस्टर की एक छात्रा को हल्की चोट आ गई। विभाग के शिक्षकों के पहुंचने पर वह शांत नहीं हुए। इस बीच किसी ने विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह को जानकारी दी। वह विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही छात्र भाग गए। पुलिस दो छात्रों को पकड़ कर चौकी पर लाई। पूछताछ के बाद चेतावनी देकर देर शाम को दोनों छात्रों को छोड़ दिया।