{"_id":"6645abcce92157aa970c2541","slug":"senior-residents-will-come-to-gorakhpur-aiims-in-97-medical-facilities-will-be-better-2024-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एम्स: गोरखपुर में चिकित्सकीय सुविधाएं होंगी पहले से और बेहतर, आएंगे 97 सीनियर रेजिडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स: गोरखपुर में चिकित्सकीय सुविधाएं होंगी पहले से और बेहतर, आएंगे 97 सीनियर रेजिडेंट
Thu, 16 May 2024 12:16 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 16 May 2024 12:16 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में 97 सीनियर रेजिडेंट (एसआर) आएंगे। इसके लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनके आ जाने से चिकित्सकीय सेवाएं पहले से और बेहतर हो जाएंगी।
विज्ञापन
21 मई को एम्स में साक्षात्कार होगा। एसआर के आने से रोगियों के उपचार में सहूलियत मिलेगी।
अभी एसआर की कमी के कारण समस्या हो रही है। एनेस्थीसिया विभाग में एसआर की काफी कमी होने से फैकल्टी को दिन-रात मेहनत करनी पड़ रही है। एसआर की कमी से हो रही दिक्कतों को देखते हुए एम्स प्रशासन ने भर्ती की शुरुआत की है। 97 पदों में 10 अनारक्षित, 18 ईडब्लूएस, 29 अन्य पिछड़ा वर्ग और 27 एससी के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन