{"_id":"63282c0717fc7c765a66be4f","slug":"sending-electricity-bills-in-rural-areas-without-metering","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ग्रामीण इलाकों में बिना मीटर लगे भेज रहे बिजली बिल, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ग्रामीण इलाकों में बिना मीटर लगे भेज रहे बिजली बिल, लोग हो रहे परेशान
Mon, 19 Sep 2022 02:14 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Sep 2022 02:14 PM IST
सार
मुख्य अभियंता एके सिंह ने कहा कि ऐसे मामले सामने आए हैं। शिकायत पर जांच कराई जा रही है। अनमीटर्ड वाले उपभोक्ताओं के परिसर में मीटर लगवाने और बिजली बिल सही कराने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिजली बिल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के ग्रामीण इलाके में बिजली निगम अभी भी उपभोक्ताओं के परिसर में मीटर लगाने में लापरवाही कर रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना मीटर लगे ही मीटर नंबर और रीडिंग खपत गणना के साथ बिल भेजा जा रहा।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता ने पिछले दिनों मीटर से अनमीटर्ड कनेक्शन करने का निर्देश दिया था। लेकिन, इसका पालन नहीं हुआ। चौरीचौरा, बांसगांव, खजनी, पादरी बाजार समेत आस पास के इलाके में अनमीटर्ड मामले सामने आ रहे हैं। जबकि, उपभोक्ता लगातार परिसर में मीटर लगवाने का आवेदन देते रहते हैं।
विज्ञापन
ऐसे मामलों में बिजली निगम के जिम्मेदारों की लापरवाही या मिलीभगत से बड़ा खेल हो रहा है। फर्म के जिम्मेदार ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के परिसर तक जा नहीं रहे। मनमाने तरीके से बिजली बिल बना दे रहे।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता एके सिंह ने कहा कि ऐसे मामले सामने आए हैं। शिकायत पर जांच कराई जा रही है। अनमीटर्ड वाले उपभोक्ताओं के परिसर में मीटर लगवाने और बिजली बिल सही कराने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।