फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Semi-final matches played in Piyush Dayal Srivastava Memorial T-20 Cricket Tournament

Gorakhpur News: बीएमटी महराजगंज और चंद्रा एकेडमी के बीच होगा खिताबी मुकाबला

Sun, 26 Apr 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Semi-final matches played in Piyush Dayal Srivastava Memorial T-20 Cricket Tournament
गोरखपुर। पीयूष दयाल श्रीवास्तव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में बीएमटी महाराजगंज और चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में बीएमटी महाराजगंज ने ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी को 58 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएमटी ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 132 रनों का स्कोर खड़ा किया। अंचल मोदनवाल ने 23 गेंदों में 53 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिनमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा अभिनव 17, शुभम पांडेय ने 18, अतुल मणि त्रिपाठी 13 और सत्यम सिंह ने 11 रनों का योगदान दिया। जवाब में ऑक्सफोर्ड की टीम 16.5 ओवर में 74 रन पर सिमट गई। सत्यम सिंह ने तीन विकेट झटके, जबकि दिव्यांश मिश्रा और धीरज को दो-दो सफलता मिली। सत्यम सिंह को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने एनएस क्रिकेट एकेडमी को 26 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंद्रा ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 133 रनों का स्कोर बनाया। मंथन 33, साहिल अली 29, एमडी साहिम हसन 26 और जयदीप ने 22 रनों की पारियां खेलीं।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.1 ओवर में 107 रन पर ऑलआउट हो गई। चंद्रा की ओर से आयुष कुमार प्रजापति ने तीन विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया, जबकि प्रिंस यादव और प्रिंस वर्मा ने दो-दो विकेट लिए। आयुष कुमार प्रजापति को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed