फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Semi conductor chip design will start soon in MMMUT

UP News: एमएमएमयूटी में जल्द बनने लगेगी सेमी कंडक्टर चिप की डिजाइन, केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

Mon, 20 Feb 2023 03:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 Feb 2023 03:33 PM IST
सार

सेमी कंडक्टर चिप को किसी भी इलेक्ट्रानिक उपकरण का दिमाग कह सकते हैं। यह विद्युत प्रवाह को नियंत्रित करने का काम करते हैं। इसमें विद्युत के सुचालक और कुचालक गुण होते हैं। सेमी कंडक्टर चिप के जरिये ही डेटा की प्रोसेसिंग होती है।

विज्ञापन
Semi conductor chip design will start soon in MMMUT
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में सेमी कंडक्टर चिप की डिजाइन तैयार किए जाने की योजना को अब धरातल पर उतारा जा रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय में 10 करोड़ रुपये से लैब बनाई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय का चयन देश के उन 30 तकनीकी और शोध संस्थानों में हुआ है, जिसे भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया अभियान के तहत अपने महत्वाकांक्षी सी-टू-एस (चिप्स-टू-स्टार्टअप) प्रोग्राम के क्रियान्वयन के लिए चुना है। देश को सेमी कंडक्टर का हब बनाने के लिए सरकार ने पांच वर्ष में 100 तकनीकी संस्थानों के माध्यम से 175 तरह के सेमी कंडक्टर चिप को विकसित करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


सिलसिला जारी रहे, इसके लिए एंबेडेड सिस्टम डिजाइन के क्षेत्र में 85 हजार योग्य इंजीनियरों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। योजना के जरिये पांच वर्ष में 25 स्टार्टअप होंगे। बीटेक, एमटेक और पीएचडी के मेधावी विद्यार्थियों को सी-टू-एस से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय इस कार्य में सहयोग के लिए जल्द किसी तकनीकी औद्योगिक संगठन से करार की तैयारी भी कर रहा है।



 

सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू होगा

सेमी कंडक्टर चिप के लिए लैब तैयार हो जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन इससे जोड़कर एक सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की योजना भी बना रहा है। छह महीने के इस कोर्स को पूरा करने वाले विद्यार्थी को एक प्रमाण-पत्र दिया जाएगा, जिसके इस्तेमाल से वह देशभर में अपने शोध-कार्य को आगे बढ़ा सकेंगे। यह प्रमाण-पत्र स्टार्टअप शुरू करने में भी सहयोगी बनेगा।

क्या होती है सेमी कंडक्टर चिप
सेमी कंडक्टर चिप को किसी भी इलेक्ट्रानिक उपकरण का दिमाग कह सकते हैं। यह विद्युत प्रवाह को नियंत्रित करने का काम करते हैं। इसमें विद्युत के सुचालक और कुचालक गुण होते हैं। सेमी कंडक्टर चिप के जरिये ही डेटा की प्रोसेसिंग होती है। सभी तरह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में इसका उपयोग होता है।

एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि सी-टू-एस प्रोग्राम के लिए विश्वविद्यालय चयनित है। लैब तैयार करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है, बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed