{"_id":"5f0dfe058ebc3e63b956e8c1","slug":"security-of-chief-minister-residence-and-gorakhnath-temple-will-be-increased-gorakhpur-city-news-gkp358160551","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ाई जाएगी मुख्यमंत्री आवास व गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ाई जाएगी मुख्यमंत्री आवास व गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री आवास व गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर समीक्षा की गई है। फैसला हुआ है कि परिसर में मोबाइल वॉच टावर के अलावा बैरियर व सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जाएंगे। मंगलवार को पुलिस लाइंस में इसे लेकर सुरक्षा समिति की बैठक की गई है जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं। सीआईएसएफ द्वारा तैयार सुरक्षा प्लान पर चर्चा के बाद खुफिया एजेंसी ने भी कई सुरक्षा सुझाव साझा किए जिस पर तैयारी शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) ने करीब छह माह पहले गोरखनाथ मंदिर के साथ ही परिसर में स्थित मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा-व्यवस्था की पड़ताल की थी। तभी सुरक्षा बल ने कई बिंदुओं पर बदलाव का प्लान तैयार किया था। मंगलवार को एसएसपी की अगुवाई में पुलिस लाइन में बैठक की गई जिसमें लखनऊ से भी टीम आई हुई थी। सुरक्षा मुख्यालय, जिला प्रशासन, आइबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) व एलआईयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) के अधिकारियों ने मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं पर चर्चा करने के बाद परिसर में मोबाइल वॉच टॉवर, बैरियर और सीसी कैमरे बढ़ाने का निर्णय लिया। एसएसपी डॉ सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को पुलिस लाइन में बैठक कर गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार किया गया। सुरक्षा को चाक-चौबंद किया जाएगा। बैठक में सुरक्षा मुख्यालय, खुफिया एजेंसी व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।