{"_id":"69caeb018b2da1fde20c5302","slug":"security-deposit-will-be-returned-upon-depositing-the-cylinder-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1274579-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पीएनजी कनेक्शन वाले 2200 लोगों ने किया सिलिंडर सरेंडर के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पीएनजी कनेक्शन वाले 2200 लोगों ने किया सिलिंडर सरेंडर के लिए आवेदन
Tue, 31 Mar 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-शहर के 17 हजार घरों तक पहुंच चुकी है पाइपलाइन गैस
- सिलिंडर जमा करने पर लौटेगी सुरक्षा धनराशि, आपूर्ति विभाग ने शुरू की गई वापसी की प्रक्रिया
गोरखपुर। शहर में पाइपलाइन के माध्यम से घरेलू गैस आपूर्ति लेने वालों ने अब एलपीजी गैस सिलेंडर वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक करीब 17 हजार घरों में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है। 2200 उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर सरेंडर करने के लिए आवेदन किया है।
सरकारी निर्देशों के अनुसार जिन घरों में पाइपलाइन गैस की सुविधा पहुंच चुकी है, वहां एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन वापस करना अनिवार्य किया गया है। इसी के तहत जिला पूर्ति विभाग में प्रतिदिन आवेदन जमा हो रहे हैं। गैस सिलेंडर, रेगुलेटर और संबंधित दस्तावेज जमा कराए जाएंगे, जिसके बाद कनेक्शन लेते समय जमा की गई सुरक्षा धनराशि वापस कर दी जाएगी। इससे गैस वितरण व्यवस्था अधिक संतुलित होगी और अन्य जरूरतमंद उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने में सुविधा मिलेगी। जिन इलाकों में पीएनजी सेवा शुरू हो चुकी है, वहां उपभोक्ताओं में जागरूकता भी बढ़ रही है और लोग स्वेच्छा से आवेदन कर रहे हैं।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन लोगो ने पीएनजी सुविधा ले रखी है उन्हें गैस सिलिंडर वापस लौटाने को कहा गया। अभी तक करीब 2200 उपभोक्ताओं के आवेदन मिल चुके है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी।