{"_id":"610e8c8f8ebc3e6cb035fe05","slug":"secretary-murder-case-bhim-army-chief-chandrashekhar-reaches-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्रेटरी हत्याकांड: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पहुंचे गोरखपुर, बोले- मुख्यमंत्री के शहर में भी हो रहा दलितों का उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्रेटरी हत्याकांड: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पहुंचे गोरखपुर, बोले- मुख्यमंत्री के शहर में भी हो रहा दलितों का उत्पीड़न
Sat, 07 Aug 2021 07:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 Aug 2021 07:08 PM IST
सार
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर शनिवार को गोला क्षेत्र के गांव उनौली में आए हुए थे। वे इस गांव निवासी ग्राम पंचायत अधिकारी अनीश चौरसिया के परिजनों से मिलने गए थे। अनीश की कुछ दिन पहले ही दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर मीडिया से बात करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री के शहर में भी दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार और सत्ता पक्ष के लोग इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। भीम आर्मी इस उत्पीड़न को कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि, नौकरी, परिवार को सुरक्षा व हमलावरों की गिरफ्तारी होनी ही चाहिए। अगर हमारी मांग नहीं सुनी गई तो मुख्यमंत्री के शहर से दलितों का विशाल आंदोलन शुरू होगा।
विज्ञापन
बता दें कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर शनिवार को गोला क्षेत्र के गांव उनौली में आए हुए थे। वे इस गांव निवासी ग्राम पंचायत अधिकारी अनीश चौरसिया के परिजनों से मिलने गए थे। अनीश की कुछ दिन पहले ही दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। अनीश ने प्रेम विवाह किया था और ससुराल वालों पर ही हत्या का आरोप है।
विज्ञापन