फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   secret of death of teenager in Gorakhnath area continues at Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखनाथ इलाके में किशोरी की मौत का राज बरकरार, फंदे से लटकी मिली थी लाश

Thu, 05 Jan 2023 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Jan 2023 01:05 PM IST
सार

गोरखनाथ इलाके में किराये पर रहने वाली किशोरी का 25 दिसंबर को फंदे से लटकता शव मिला था। 26 दिसंबर की सुबह गांव से घर पहुंचे परिवार वालों ने मकान मालिक पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया। उनका यह भी आरोप है कि आसपास के कुछ लोग भी आरोपी के साथ मिले हैं।

विज्ञापन
secret of death of teenager in Gorakhnath area continues at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके में किराये के मकान में फंदे से लटकी मिली किशोरी की मौत के राज से पुलिस आज तक पर्दा नहीं उठा पाई। पुलिस हत्या व दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई ऐसा सुराग नहीं लगा, जिससे वह घटना का पर्दाफाश कर सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, किशोरी अपने मां-बाप के साथ किराये के मकान में रहती थी। जिस दिन मां-बाप घर पर नहीं थे उस दिन 25 दिसंबर को फंदे से लटकती लाश मिली थी। पुलिस मकान मालिक के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर एक एक पहलु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


अभी तक मकान मालिक की न तो भूमिका सामने आ सकी है और न ही पास के दो युवक जो जांच के दायरे में आए, उसकी की गुत्थी सुलझी। इस पूरे प्रकरण को लेकर पीड़ित परिवार वाले लगातार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस लीपापोती कर रही है, जिस वजह से घटना का पर्दाफाश नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस की जांच में अब तक यह आया सामने

पुलिस की जांच में अब तक यह सामने आया है कि किशोरी ने अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो बनाया था। मोबाइल फोन उसका भाई भी इस्तेमाल करता था। मोबाइल खराब होने पर भाई उसे बनने के लिए बलदेव प्लाजा में दिया था। दुकानदार ने वीडियो अपने मोबाइल में ले लिया और फिर उसे किशोरी के पड़ोसी युवक को दे दिया। इसी वीडियो को दिखाकर युवक ब्लैकमेल करता था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इसमें मकान मालिक की क्या भूमिका हैं।

यह हुआ था
गोरखनाथ इलाके में किराये पर रहने वाली किशोरी का 25 दिसंबर को फंदे से लटकता शव मिला था। 26 दिसंबर की सुबह गांव से घर पहुंचे परिवार वालों ने मकान मालिक पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया। उनका यह भी आरोप है कि आसपास के कुछ लोग भी आरोपी के साथ मिले हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मकान मालिक व अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म व हत्या की धारा में केस दर्ज किया है।

जेवर मिले, घर में कौन और क्यों घुसा, राज उलझा
राजघाट में घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर कथित लूट की घटना भी उलझ गई है। पुलिस का कहना है कि जिस हार को लूटे जाने की बात कही गई थी, वह घर में ही मिल गया। अब सवाल उठता है कि घर में आखिर कौन और क्यों घुसा था, यह गुत्थी आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही सुलझ सकती है, लेकिन पुलिस उस तक पहुंच नहीं पाई है।

जानकारी के मुताबिक, 23 दिसंबर को बसंतपुर चौराहे पर स्थित वीना के घर में बाइक सवार बदमाश दाखिल हो गया था। आरोप है कि बंधक बनाकर उसने हार लूट लिया और फरार हो गया। उसी शाम बेटी नीशू के पहुंचने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को हुई थी। पुलिस ने लूट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। अब पुलिस को हार मिल गया है, लेकिन घर में घुसने का पता नहीं लग सकी है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि दोनों ही मामले में पुलिस एक-एक पहलु पर जांच कर रही है। राजघाट वाली घटना में लूटे गए गहने के बारे में परिवार वालों ने खुद ही बताया कि घर में ही थे। अब कौन आया था, उसकी तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं, गोरखनाथ इलाके में किशोरी की मौत का मामला बेहद संवेदनशील है। पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed