जानिए गोरखपुर में कब होगा दूसरा कोविड ड्राई रन, अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग
- 51 अस्पतालों के 84 बूथों पर दूसरी बार पूर्वाभ्यास
- 10 नोडल अधिकारी करेंगे केंद्र की निगरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोविड टीकाकरण को लेकर विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इन्हीं तैयारियों को परखने के लिए इस बार बूथों की संख्या 75 से बढ़ाकर 84 कर दी गई है। इन बूथों के लिए 51 अस्पतालों का चयन हुआ है। 11 जनवरी को दूसरी बार कोविड टीकाकरण का ड्राई-रन (पूर्वाभ्यास) किया जाएगा। इस बार 10 नोडल अधिकारी हर बूथों की निगरानी करेंगे। इस काम के लिए 168 वैक्सीनेटर लगेंगे। विभाग का दावा है कि सभी वैक्सीनेटर और उनके चार सहयोगियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
शासन से मिले निर्देश के बाद कोविड टीकाकरण की तैयारियां चल रही है। इन्हीं तैयारियों को परखने के लिए जिले के छह अस्पतालों के 12 बूथों पर पांच जनवरी को ड्राई रन किया गया था। हर बूथ पर 25-25 लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना थी। लेकिन यह सफल नहीं रहा।
विभाग का खुद ही मानना था कि इसमें 20 फीसदी कमियां रह गई है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए दूसरी बार ड्राई-रन 11 जनवरी को 84 बूथों पर आयोजित किया जाएगा। इस बार बूथों पर 15-15 स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया गया है। इसके अलावा हर केंद्र पर एक वैक्सीनेटर, एक सत्यापन करने वालर, एक सुरक्षा गार्ड मौजूद रहेंगे। साथ ही टीकाकरण के बाद 30 मिनट स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी के लिए दो विशेषज्ञों की तैनाती भी की गई है।
10 लाख जिले में सीरिंज पहुंची
कोविड टीकाकरण के लिए 10 लाख सीरिंज जिले को मिल चुकी है। जबकि 16 लाख अभी आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग ने उम्मीद जताई है कि एक-दो दिन में सीरिंज आ जाएगी। पूर्वाभ्यास के लिए भी इनका उपयोग किया जाएगा। बता दें कि यह स्पेशल सीरिंज है, जो एक ही बार उपयोग होगा। इसके बाद यह ऑटोलॉक हो जाएगा।
छह सौ किट पूर्वाभ्यास के लिए तैयार
पूर्वाभ्यास के लिए इमरजेंसी दवाओं की छह सौ किट (एनाफिलेक्सिस किट) तैयार की गई है। 11 जनवरी को वैक्सीनेटर व सहयोगियों के साथ ये किट व ग्लब्स, मास्क, सैनिटाइजर आदि अन्य जरूरी सामान भी बूथों पर भेज दिए जाएंगे।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि कोविड टीकाकरण के दूसरे ड्राई रन की तैयारी पूरी हो चुकी है। हर बूथ के लिए वैक्सीनेटर व सहयोगी तैनात कर दिए गए हैं। नोडल अधिकारियों को निगरानी में ड्राई-रन होगा। इस बार ड्राई-रन 100 फीसदी सफल होगा।