फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Search killers of history sheeter in gorakhpur

Gorakhpur: हिस्ट्रीशीटर के हत्यारोपियों की तलाश में दबिश, दो से पूछताछ जारी

Wed, 27 Jul 2022 11:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Jul 2022 11:47 AM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि नामजद आरोपी के अलावा भी कुछ लोगों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में दिखे हैं। पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हैं।

विज्ञापन
Search killers of history sheeter in gorakhpur
मृतक हिस्ट्रीशीटर मेराजुल हक। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जामियानगर में हिस्ट्रीशीटर मेराजुल हक की हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश में मंगलवार को भी पुलिस ने दबिश दी। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की जांच में नामजद आरोपियों के अलावा कई चेहरे सामने आए हैं। इन सबकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुराना गोरखपुर मोहल्ले में इमामबाड़ा के पास का रहने वाला मेराजुल हक गोरखनाथ थाने का पुराना हिस्ट्रीशीटर था। वर्तमान में मैरिज हाउस संचालित करता था। सोमवार को ग्रीन सिटी के पास अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 1:30 बजे के करीब बेटे को स्कूल से लेकर घर छोड़ा और फिर अकेले ही प्लाट पर हो रहे निर्माण कार्य को देखने गया था। शाम चार बजे घर लौटते समय जामियानगर में सड़क पर खड़े पांच युवकों ने लाठी-डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी थी।


पुलिस ने इस मामले में छह लोगों पर नामजद केस दर्ज किया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि नामजद आरोपी के अलावा भी कुछ लोगों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में दिखे हैं। पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed