{"_id":"5f10a0928ebc3e63dc7651d3","slug":"seal-in-bhagwat-nagar-and-parasiya-gorakhpur-news-gkp3584052136","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवतनगर परसियां गांव सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवतनगर परसियां गांव सील
विज्ञापन
भगवतनगर परसियां गांव सील
फरेंदा। भगवतनगर परसियां में कोरोना संक्रमित मिलने की जानकारी पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित को कोविड अस्पताल पुरैना भेजते हुए गांव को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित के संपर्क में आए लोगों का ब्योरा भी जुटाया, जिनके नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।
एसडीएम राजेश कुमार जायसवाल ने बताया कि भगवतनगर परसियां के टोला कटया में एक व्यक्ति 23 जून को मुबंई से आया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया। गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। गांव में आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। कोटेदार द्वारा राशन का वितरण गांव में ही किया जाएगा।
11 प्रवासी मजदूरों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
आश्रय स्थल प्राथमिक विद्यालय बनकटी में बृहस्पतिवार को 11 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम में मौजूद अधीक्षक डॉ. हीरालाल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजनी सिंह ने बताया कि 11 प्रवासी कामगारों सहित अन्य लोगों के कुल 57 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।