फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SDO complains on CM portal alleging harassment for bribe

Gorakhpur News: सीएम पोर्टल पर की एसडीओ की शिकायत, घूस के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Tue, 21 Nov 2023 03:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Nov 2023 03:46 PM IST
सार

एंटी करप्शन प्रभारी संतोष दिक्षित ने कहा कि मुकदमे और गिरफ्तारी के पहले ही जांच में उपभोक्ता ने सभी वीडियो और फुटेज दिखाए थे। इसमें एसडीओ और अन्य के साथ ऑडियो- वीडियो भी जांच टीम के पास है।

विज्ञापन
SDO complains on CM portal alleging harassment for bribe
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले में सूरजकुंड उपकेंद्र पर लिपिक को 25 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़वाने वाले उपभोक्ता मंतोष कुमार ने अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऊर्जा मंत्री से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि एसडीओ सुरजकूंड की तरफ से बार-बार अपने निजी बिचौलिए को घर भेज कर मैनेज करने का संदेश भेजवाया जाता था। एक बार खुद जाकर 10 हजार रुपये दिए, इसके बाद भी एसडीओ और कर्मचारी नहीं माने।

विज्ञापन


मंतोष ने शिकायत में बताया है कि माधोपुर आवास पर एक आरओ प्लांट लगाया है। पिछले वर्ष प्लांट के बिजली कनेक्शन का मीटर खराब हो गया। इसकी सूचना लिखित में एसडीओ ऑफिस में दी थी। 23 अगस्त 22 को मीटर जांचने टीम पहुंची। दो दिन बाद ही मीटर बदल दिया गया। इसके बाद से लगातार बिजली बिल जमा करता रहा। इस महीने बिजली निगम का कर्मचारी मीटर रीडिंग लेने आया तो बताया कि रीडिंग होल्ड है और एसडीओ साहब से मिल लूं।
विज्ञापन


उपकेंद्र पर एसडीओ से मिला तो उन्होंने बताया कि जो मीटर बदला गया है, वह विभाग में नहीं चढ़ा है। नया मीटर जबसे लगा है तब से बिल बकाया है और 155 किलोवाट प्रति यूनिट से बिल बना दिया तो लाखों रुपये का बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मऊ से मुंबई तक चलेगी ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा बेहतर विकल्प

इस पर मंतोष ने बताया कि उसके पास जमा बिल की सारी रसी है, अगर बकाया है तो लिखित दें। आरोप है कि इस पर एसडीओ ने कहा कि बाहर बैठे लिपिक संदीप से मिल लो। इसी के बाद रुपये की मांग शुरू हो गई। बाद में एसडीओ ने कहा कि 25 हजार रुपये नहीं दिए तो मीटर चार्ज कर दूंगा। शिकायत पर भी केवल लिपिक पर कार्रवाई हुई। मंतोष ने पोर्टल पर की शिकायत में कहा है कि पूरे घटनाक्रम का वीडियो और ऑडियो उसके पास है जो एंटी करप्शन की टीम को भी दिया है लेकिन, विभाग भ्रष्टाचारी अधिकारी को बचाने में जुटा है।

इसे भी पढ़ें: चार साल बाद एथलेटिक्स मीट का होगा आयोजन, खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

तहरीर में भी लिखी थी पूरी घटना
मंतोष की तहरीर पर तिवारीपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। इसमें भी उसने पूरी घटना और एसडीओ का जिक्र किया है। उसने आशंका जताई है कि कहीं इस मामले में लीपापोती न कर दी जाए। इसी डर से 20 नवंबर को पूरा घटनाक्रम मुख्यमंत्री पोर्टल पर साझा करते हुए ऊर्जा मंत्री से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम में सांठगांठ कर भूमाफिया ने सरकारी जमीन पर जमा लिया कब्जा, अब कारनामों पर होती है लीपापोती

एंटी करप्शन प्रभारी संतोष दिक्षित ने कहा कि मुकदमे और गिरफ्तारी के पहले ही जांच में उपभोक्ता ने सभी वीडियो और फुटेज दिखाए थे। इसमें एसडीओ और अन्य के साथ ऑडियो- वीडियो भी जांच टीम के पास है। एसडीओ की भी संलिप्तता लग रही है। विभाग भी अपने स्तर से मामले की जांच कर सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed