फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SDO chargesheeted and three contract workers dismissed

बिजली खंभों के साथ लाइन शिफ्टिंग: एसडीओ को चार्जशीट, 3 संविदा कर्मी बर्खास्त- पहले हो चुका है JE का निलंबन

Mon, 19 Jan 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 19 Jan 2026 01:15 AM IST
सार

मुख्य अभियंता ने रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता ग्रामीण प्रथम को भेजने के साथ ही जांच में आरोपी पाए गए कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर अधीक्षण अभियंता ग्रामीण प्रथम, केके राठौर ने शनिवार देर रात जेई और लाइनमैन को निलंबित कर दिया। साथ ही तीन संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया। वहीं जांच रिपोर्ट में एसडीओ को पर्यवेक्षण निरीक्षण का आरोपी पाया गया था।

विज्ञापन
SDO chargesheeted and three contract workers dismissed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उपकेंद्र मोतीराम के जंगल रामलखना में आठ खंभों के साथ 11 केवीए की लाइन शिफ्टिंग के मामले में तीन संविदा कर्मी को बर्खास्त किया गया है। साथ ही एसडीओ को चार्जशीट दी गई है। इसके पहले शनिवार को जेई और लाइनमैन का निलंबन किया गया था।
विज्ञापन


उपकेंद्र मोतीराम क्षेत्र के जंगल रामलखना में मई 2025 में आठ खंभों की एचटी लाइन को शिफ्ट करने का मामला सामने आया था। इसकी जांच मुख्य अभियंता ने शहर क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता को सौंपी थी। जांच 31 दिसंबर को पूरी होने के बाद अधीक्षण अभियंता ने जांच रिपोर्ट मुख्य अभियंता को सौंप दिया था।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता ने रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता ग्रामीण प्रथम को भेजने के साथ ही जांच में आरोपी पाए गए कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर अधीक्षण अभियंता ग्रामीण प्रथम, केके राठौर ने शनिवार देर रात जेई और लाइनमैन को निलंबित कर दिया। साथ ही तीन संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया। वहीं जांच रिपोर्ट में एसडीओ को पर्यवेक्षण निरीक्षण का आरोपी पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि 11 केवीए की लाइन की जिम्मेदारी जेई और एसडीओ दोनों की होती है। ऐसे में एसडीओ को चार्जशीट दी गई है।

मामले में एसडीओ पर अनुशासनिक कार्रवाई के लिए संस्तुति करने के साथ ही चार्जशीट भी दी गई है: केके राठौर, अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed