फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ssi injured and miscreants caught in Deoria Encounter

देवरिया: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दारोगा को लगी गोली, बदमाश भी घायल

Sun, 04 Apr 2021 04:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Apr 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
ssi injured and miscreants caught in Deoria Encounter
अस्पताल में भर्ती दारोगा व घटनास्थल पर मौजूद पुलसि। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरिया-करौदी मार्ग पर पिपरपाती गांव की पुलिया के पास शनिवार की देर रात पुलिस एवं बाइक सवार बदमाशों में हुए मुठभेड़ में कोतवाली के दारोगा विपिन मलिक और एक बदमाश को गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सीओ श्रीयश त्रिपाठी एवं एसपी डा. श्रीपति मिश्र अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हाल ही में कोतवाली परिसर से एसओजी की बोलेरो चोरी हो गई थी। पुलिस ने बोलेरो को बिहार से बरामद कर लिया। पुलिस को इस मामले में सेमरा हरदो थाना कुबेरस्थान जिला कुशीनगर के शातिर चोर इमरान खां की तलाश थी। शनिवार को दारोगा विपिन मलिक सिपाहियों के साथ पिपरपाती में मौजूद थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए। उन्होंने रोकने का इशारा किया तो एक बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली दारोगा की बांह में लगी।
विज्ञापन


जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसका साथी मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम इमरान खां निवासी कुशीनगर बताया है। दारोगा और इमरान को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश पर कुशीनगर में छह और देवरिया में दो केस दर्ज हैं। पिछले वर्ष उसने बैतालपुर में पुलिस की राइफल लूट ली थी। एसओजी की बोलेरो चोरी में भी उसका नाम सामने आया था। उसके पास से नाइन एमएम पिस्टल बरामद की गई है। दो मामलों में वह वांछित था।


पुलिस उसकी तलाश में थी। चेकिंग के दौरान शक होने पर पुलिस ने उसको रोका तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागना चाहा। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed