{"_id":"61e522083f7f220db45d2a70","slug":"scooty-rider-attacked-by-miscreants-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: स्कूटी सवार पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: स्कूटी सवार पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Mon, 17 Jan 2022 01:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:30 PM IST
सार
तिवारीपुर थाना अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के तिवारीपुर इलाके के नरसिंहपुर मोहल्ले में रविवार की देर रात अज्ञात हमलावरों ने स्कूटी सवार युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही बीच बचाव कर रहे दो अन्य लोगों को भी मारकर घायल कर दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित अनिल ने सोमवार को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर इलाके के निजामपुर निवासी अनिल कुमार गुप्ता नरसिंहपुर में किसी काम से गए थे। रात में वह अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे। तभी 15 से 20 की संख्या में हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें बुरी तरीके से घायल कर दिया।
विज्ञापन
लहूलुहान हालत में वह सड़क पर पड़े रहे। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अनिल सिंह ने किसी से दुश्मनी होने से इनकार किया है। इस मामले में तिवारीपुर थाना अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।