फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Scissors stabbed in father leg for not giving money in Gorakhpur

कलयुगी बेटे की करतूत: रुपये न देने पर पिता के पैर में कैंची घोंपा, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 05 Aug 2022 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Aug 2022 11:27 AM IST
सार

मोगलहा निवासी हौसला प्रसाद कृषि विभाग में टेक्नीशियन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इनका एकलौता बेटा जयेश जायसवाल आए दिन पिता से विवाद करता है। माता-पिता को धमकाकर रुपये मांगता है। 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। पिता ने इनकार कर दिया। इसके बाद बेटे ने कैंची से बाएं पैर में वार कर दिया।

विज्ञापन
Scissors stabbed in father leg for not giving money in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के मोगलहा में बृहस्पतिवार दोपहर रुपये न देने पर बेटे ने पिता के पैर पर कैंची से हमला कर घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी घर से फरार हो गया।
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आए दिन रुपये के लिए पिता से बदसलूकी करता है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोगलहा निवासी हौसला प्रसाद कृषि विभाग में टेक्नीशियन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इनका एकलौता बेटा जयेश जायसवाल आए दिन पिता से विवाद करता है। माता-पिता को धमकाकर रुपये मांगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर जयेश पिता से 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। कुछ दिन पहले ही रुपये देने का हवाला देते हुए पिता ने इनकार कर दिया। इसके बाद बेटे ने कैंची से बाएं पैर में वार करके घायल कर दिया। थाना प्रभारी उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed