{"_id":"60dde66d2b6bcd69a64daea9","slug":"schools-reopen-after-71-days-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 71 दिनों बाद खुले स्कूल, प्रशासनिक कार्यो में गुजरा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 71 दिनों बाद खुले स्कूल, प्रशासनिक कार्यो में गुजरा दिन
Thu, 01 Jul 2021 09:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Jul 2021 09:29 PM IST
सार
शासन ने कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को मार्च माह में बंद कर दिया गया था। इसके बाद छात्र घरों में हैं और शिक्षक भी अप्रैल से वर्क फ्रॉम होम के तहत स्कूल नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
कोरोना संक्रमण के चलते बंद चल रहे परिषदीय और माध्यमिक स्कूल बृहस्पतिवार को एक बार फिर 71 दिनों बाद गुलजार नजर आए। स्कूल में पहला दिन अमूमन साफ-सफाई समेत अन्य प्रशासनिक कार्यों के नाम रहा।
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को मार्च में बंद कर दिया था। इसके बाद छात्र घरों में हैं और शिक्षक भी अप्रैल से वर्क फ्रॉम होम के तहत स्कूल नहीं जा रहे थे। कुछ समय पहले स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करा दी गई थी। लेकिन अब कोरोना वायरस के मामले जब लगातार घट रहे हैं, तो बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों को खोलने के आदेश जारी किए हैं।
प्राथमिक विद्यालय अलहदादपुर की प्रधानाध्यापिका सरिता दुबे ने बताया कि वर्क फ्रॉम होम के तहत कार्य करने में परेशानी हो रही थी। स्कूल पहुंचकर साफ-सफाई करने के बाद से संचारी रोग पर अभिभावकों के साथ बैठक, शिक्षक डायरी, एमडीएम की कन्वर्जन कॉस्ट से जुड़े कार्यों को निपटाया गया है।
विज्ञापन
अध्यापिका सुषमा ओझा और उर्मिला शुक्ला ने बताया कि कोविड महामारी का असर कम होने पर ही शिक्षकों को स्कूल बुलाया जाना चाहिए।
फैक्ट फिगर
परिषदीय स्कूल- 2504
सीबीएसई स्कूल - 117
सीआईएससीई -19
माध्यमिक स्कूल- 485