{"_id":"61eae31770990347be057e65","slug":"school-was-made-robish-gorakhpur-news-gkp424366356","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ेदान बन गया है विद्यालय परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ेदान बन गया है विद्यालय परिसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ेदान बन गया है विद्यालय परिसर
बर्डपुर ब्लॉक के ककहरवा प्राथमिक, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय का हाल
विद्यालय परिसर में फैली गंदगी, आसपास के लोग फेंक जाते हैं कूड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। बर्डपुर ब्लॉक के ककरहवा में स्थित प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय परिसर कूड़ेदान में बदल चुका है। आसपास के लोगों के कूड़ा डालने के कारण विद्यालय परिसर में जगह जगह गंदगी दिख रही है। इस कारण विद्यालय के बच्चों की कक्षाएं समीप के दूसरे विद्यालय में चलाने की नौबत आ रही है। लोगों की शिकायत के बावजूद विद्यालय परिसर को गंदगी निजात दिलाने की पहल नहीं की गई है।
ककरहवा के दोनों विद्यालयों के परिसर में चहुंओर गंदगी है। हालात यह है कि विद्यालय परिसर में स्थित इंडिया मार्क-टू हैंडपंप खराब होने से पानी कमी के कारण शौचालय की सफाई नहीं हो रही है। बाउंड्रीवाल नहीं होने से इन विद्यालयों के बच्चों की कक्षाएं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के भवन में चलती हैं।
इसी परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन के भी चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। यहां पूरे दिन छुट्टा पशु घूमते रहते हैं।
लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। अधिकारी जांच करने भी मौके पर पहुंचे, लेकिन स्थिति वैसी ही रही। खंड शिक्षा अधिकारी बर्डपुर अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि विद्यालय परिसर में स्वच्छता के लिए खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखा गया है। जल्द ही विद्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण कराया जाएगा ताकि विद्यालय परिसर में कोई कूड़ा न डाल सके। छुट्टा पशुओं से भी विद्यालय परिसर सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
------------------
यहां सफाई की शिक्षा की जरूरत
स्थानीय निवासी गुलाब जायसवाल, जय प्रकाश शुक्ल, पवन कौशल, पंचम, प्रेम मिलन शुक्ल, संजय अग्रहरि, कमरुद्दीन, विक्रम आदि का कहना है कि यहां के लोगों को सफाई की शिक्षा देने की जरूरत है। लोगों को सफाई के महत्व का ज्ञान मिल सके और लोग शिक्षा के मंदिर परिसर में कूड़ा डालने से परहेज करें। इन लोगों ने कहा कि विद्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल लगवाने की जरूरत है।
----------------
मंडलायुक्त के निरीक्षण में हुई थी शिकायत
एक माह पहले मंडलायुक्त गोविंद एस राजू ने विद्यालय का निरीक्षण किया था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने की शिकायत की थी। मंडलायुक्त ने अधिकारियों पर नाराजगी भी जताई थी। उस दौरान मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर प्रधानाध्यापक एवं रसोइया के विरुद्ध कार्रवाई भी की गइ थी। इसके बावजूद, स्थिति में सुधार नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है।