आसनसोल-गोरखपुर और कामाख्या-उदयपुर स्पेशल को हरी झंडी, अब 28 तक निरस्त रहेंगी ये चार ट्रेनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोरखपुर से आसनसोल और कामाख्या से उदयपुर वाया गोरखपुर चलाई जाएगी। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
कुछ ऐसे होगा शेड्यूल
- 03507 आसनसोल मेन-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 5 फरवरी से अगली सूचना तक प्रत्येक शुक्रवार को आसनसोल मेन से शाम 4.15 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर शाम 6 बजे पहुंचेगी।
- 03508 गोरखपुर-आसनसोल मेन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 6 फरवरी से अगली सूचना तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से रात 8.55 बजे छूटकर दूसरे दिन आसनसोल मेन 11.25 बजे पहुंचेगी।
- 09709 उदयपुर-कामाख्या वाया गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 8 फरवरी से अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार को उदयपुर से शाम 4 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से रात 8.55 बजे छूटकर तीसरे दिन कामाख्या में रात 12.35 बजे पहुंचेगी।
- 09710 कामाख्या-उदयपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 11 फरवरी से अगली सूचना तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को कामाख्या से शाम 6.30 बजे दूसरे दिन गोरखपुर से शाम 7.40 बजे छूटकर चौथे दिन उदयपुर रात 12.35 बजे पहुंचेगी।
अब 28 तक निरस्त रहेंगी चार ट्रेनें
पूर्ण निरस्तीकरण
- 05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ दैनिक विशेष गाड़ी 1 फरवरी से 28 फरवरी तक।
- 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ दैनिक विशेष गाड़ी 4 फरवरी से 3 मार्च तक।
- 05933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 2, 09, 16 एवं 23 फरवरी को निरस्त।
- 05934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया साप्ताहिक विशेष गाड़ी 05, 12, 19 एवं 26 फरवरी को निरस्त।