फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SBI will give personal loan at 8.50% interest to Corona affected customers by SBI Kavach scheme

राहत: कोरोना प्रभावित ग्राहकों के लिए एसबीआई लेकर आया है नया स्कीम, कम ब्याज दर पर मिल जाएगा पांच लाख तक का लोन

Tue, 15 Jun 2021 04:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Jun 2021 04:07 PM IST
सार

तीन माह का मिलेगा मोरोटोरियम यानी तीन माह बाद ही शुरू होगी मासिक किस्त। ऋण के लिए कुछ भी गिरवी रखना जरूरी नहीं परन्तु कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट अनिवार्य। ऋणराशि से उपचार बकाया भुगतान व अपने परिवार के सदस्यों का उपचार करा सकता है।

विज्ञापन
SBI will give personal loan at 8.50% interest to Corona affected customers by SBI Kavach scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक कोरोना से प्रभावित लोगों को तत्काल आर्थिक सहायता के लिए एसबीआई कवच नामक एक ऋण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बैंक बिना बंधक या गिरवी रखे पांच लाख रुपये तक का पर्सनल लोन देगा।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम संजीव कुमार ने बताया कि एसबीआई कवच पर्सनल ऋण योजना में जरूरतमंद ग्राहकों को सिर्फ 8.50% वार्षिक ब्याज दर पर पांच लाख रुपये तक का पर्सनल लोन उपलब्ध कराया जाएगा, वो भी बिना कुछ बंधक या गिरवी रखे। 
विज्ञापन


इस योजना में ऋण चुकाने की अवधि 60 माह है तथा तीन माह बाद से मासिक किस्त अदा करनी होगी। इसके साथ ही समयपूर्व ऋण भुगतान पर कोई प्रभार भी नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत 30 जून तक ऋण आवेदन के लिए 1 अप्रैल 2021 के बाद का कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा जबकि एक जुलाई 2021 के बाद आवेदन करने पर केवल 15 दिनों पूर्व की कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट ही मान्य होंगे।

केवाईसी समेत कुछ अन्य दस्तावेज करने होंगे जमा

  • इस ऋण के लिए ग्राहकों को बैंक के नियमानुसार केवाईसी दस्तावेज सहित न्यूनतम दस्तावेज ही प्रस्तुत करने होंगे। 
  • इसके अलावा ग्राहकों को कुछ अन्य शर्तों का पालन करना होगा जिसकी जानकारी हेतु ग्राहकों को निकटतम बैंक शाखा में आना होगा।   

भारतीय स्टेट बैंक डीजीएम संजीव कुमार ने बताया कि यह ऋण बैंक में वेतन तथा पेंशन प्राप्त करने वाले ग्राहकों के अलावा एसबीआई शाखाओं में बचत/चालू खाता रखने वाले अन्य ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है। बशर्ते कि उनका खाता कम से कम छह माह से परिचालित हो। खाताधारक की उम्र 25 से 65 वर्ष हो तथा खाते मे विगत छह माह से जमाराशि कुल 15000 रुपये प्रतिमाह हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed