फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sawan 2023 On second Monday of Sawan people reached shiv temple

Sawan 2023: गोरखपुर में हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु

Mon, 17 Jul 2023 06:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Jul 2023 06:03 PM IST
सार

कूड़घाट स्थित महादेव झारखंडी में सुबह मंदिर के पुजारी के पूजन-अर्चन के बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। यहां देखते ही देखते श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। यही हाल राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ शिव मंदिर का रहा।

विज्ञापन
Sawan 2023 On second Monday of Sawan people reached shiv temple
सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर महानगर के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मंगलकामना की। दिनभर शिवालयों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले, जय-जय शिव शंभू की गूंज सुनाई देती रही।

विज्ञापन


श्रावण मास के दूसरे सोमवार को तड़के तीन बजे से ही हाथों में जल की लुटिया और पूजन की थाल लिए श्रद्धालु शिवालयों पर पहुंचने लगे। देखते-देखते शिवालयों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। पुजारियों ने पूजन-अर्चन के बाद सुबह चार बजे शिवालयों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के बीच पहले महादेव का जलाभिषेक किया इसके बाद भांग, धतूरा, बेलपत्र, श्वेत मदार के पुष्प, गन्ना आदि चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, जनकल्याण के लिए मांगी मन्नत

विज्ञापन
विज्ञापन

महादेव झारखंडी और मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में पहुंचे अधिक श्रद्धालु
कूड़घाट स्थित महादेव झारखंडी में सुबह मंदिर के पुजारी के पूजन-अर्चन के बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। यहां देखते ही देखते श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष शिवपूजन तिवारी ने बताया कि श्रावण मास के पहले दिन महादेव झारखंडी में करीब 40 से 50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया था। इस बार यह संख्या दोगुनी हो सकती है।

Sawan 2023 On second Monday of Sawan people reached shiv temple
सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

यही हाल राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ शिव मंदिर का रहा। मंदिर के पुजारी रमानाथ ने बताया कि यहां करीब 30 से 40 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। अंधियारीबाग स्थित मानसरोवर शिव मंदिर में भी हजारों की संख्या में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

 

इन शिवालयों में भी पहुंचे श्रद्धालु
महानगर के मेडिकल कॉलेज रोड शिव मंदिर, विष्णु मंदिर व शिव मंदिर, सूर्यकुंडधाम, बड़े काजीपुर स्थित शिवाला, बेतियाहाता हनुमान मंदिर, शिव व मंदिर विष्णुपुरम, शिव मंदिरा तारामंडल आदि शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed