फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   satyendra got corona warrior off the day

गोरखपुर रेलवे में लेखा सहायक सत्येंद्र को कोरोना वारियर्स ऑफ द डे का सम्मान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
satyendra got corona warrior off the day
गोरखपुर के लेखा सहायक सत्येंद्र को कोरोना वारियर्स ऑफ द डे का सम्मान एनईआर ने चार रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। लॉकडाउन में बेहतर कार्य करने के लिए प्रमुख वित्त सलाहकार कार्यालय, गोरखपुर में लेखा सहायक सत्येंद्र मेहरा को अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल ने कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे घोषित कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मंडुआडीह स्टेशन पर तैनात मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राजू यादव, लखनऊ जंक्शन के जेई कमल बाबू तथा एनईआर के सीपीआरओ ने बताया कि सत्येंद्र मेहरा ने लाॅकडाउन अवधि के दौरान प्रत्येक कार्य दिवस में कार्यालय में उपस्थित होकर संपूर्ण लेखा कार्यालय को सेनिटाइज करवाया। लेखा कार्यालय के कर्मचारियों के लिये फेस मास्क एवं सेनिटाइजर उपलब्घ कराया। पुराने टूटे-फूटे फर्नीचर, पुराने कंप्यूटर एवं कूड़े-कचरे का निस्तारण कराया। साथ ही कर्मचारियों से मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया। मंडुवाडीह स्टेशन पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राजू यादव ने मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कालोनी की साफ-सफाई का कार्य सुचार रूप से करवाने के अतिरिक्त कोविड-19 महामारी के समय मंडल नियंत्रित सभी यूनिटों में कोरोना संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए आवश्यक सामग्रियों का वितरण कराया। राजू को वाराणसी मंडल का कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे घोषित किया गया। लखनऊ जंक्शन के विद्युत विभाग में जूनियर इंजीनियर कमल बाबू ने कोचों से बनाए गए आइसोलेशन वार्डों में चार्जिंग प्वाइंट, विद्युत उपकरण की फिटिंग कराकर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराया। लखनऊ जं. एवं ऐशबाग में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के आने पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति दिलाई। कमल बाबू को लखनऊ मंडल का कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे घोषित किया गया। जबकि कैरज डिपो, रामनगर में सीनियर सेक्सन कैरज डिपो, रामनगर में सीनियर सेक्सन इंजीनियर बसराम मीना ने कैरज डिपो में उपलब्ध संसाधनों से नान कांटेक्ट टाइप के सेनिटाइजेशन सिस्टम का निर्माण कराया। मेडिकल विभाग के लिए डिपो स्तर पर हॉस्पिटल बेड का निर्माण कराया तथा आइसोलेशन कोच के लिए वेस्टर्न टाइप कमोड तैयार कराया। बसराम मीना को इज्जतनगर मंडल का कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed