फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Saryu river water level rises 40 cm due to heavy rain

बाढ़: सरयू खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, इस वर्ष के उच्चतम जलस्तर का रिकॉर्ड तोड़ने की आशंका

Sat, 23 Oct 2021 01:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Oct 2021 01:45 PM IST
सार

सिंचाई विभाग के अभियंताओं के मुताबिक, सरयू के क्षेत्र में दोबारा बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नदी कई स्थानों पर कटान कर रही है।

विज्ञापन
Saryu river water level rises 40 cm due to heavy rain
नदी का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को अयोध्या में यह खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर था। आशंका जताई जा रही है कि सरयू इस साल के उच्चतम जलस्तर (खतरे के निशान से 53 सेमी ऊपर) को पार कर सकती है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अभियंताओं के मुताबिक, सरयू के क्षेत्र में दोबारा बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नदी कई स्थानों पर कटान कर रही है। गोला तहसील के बड़हलगंज ब्लॉक के बगहा देवार गांव में स्थिति ज्यादा खराब है। सिंचाई विभाग की तरफ से यहां कटान निरोधक कार्य किए जा रहे हैं। जिन घरों पर सर्वाधिक खतरा था, उनमें रहने वाले लोगों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


बाढ़ खंड दो के अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार खरे के मुताबिक, निगरानी बढ़ा दी गई है। जहां भी दिक्कत है, वहां बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रबी की बुआई पर पड़ेगा असर
इस साल अधिक बारिश होने के कारण धान की काफी फसल बर्बाद हो गई है। रबी की फसलों की बुआई नवंबर से शुरू हो जाती है। अक्तूबर के आखिर में सरयू नदी के क्षेत्र में दोबारा बाढ़ आने से इस पर असर पड़ेगा। जिला सहकारी बैंक के निदेशक एवं किसान नेता विजय प्रकाश शुक्ल ने बताया कि बड़हलगंज ब्लॉक का बगहा देवार गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। नदी जगह-जगह कटान भी कर रही है। यही हाल रहा तो रबी के फसलों की बुआई मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed