फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Saryu river in Ayodhya rose 10 cm above danger mark due to heavy rains

बारिश का असर: खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर पहुंची सरयू, कई स्थानों पर कटान

Fri, 22 Oct 2021 12:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Oct 2021 12:26 PM IST
सार

अधिक बारिश के कारण एक दिन पहले शारदा, सरयू और गिरजा बैराज से सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। गुरुवार को भी तीनों बैराज से लगभग छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे सरयू नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।

विज्ञापन
Saryu river in Ayodhya rose 10 cm above danger mark due to heavy rains
नदी का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक सप्ताह पहले तक खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही सरयू गुरुवार की शाम तक अयोध्या में खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर पहुंच गई। बीते कुछ दिनों में हुई बारिश ने सरयू नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी की है। सिंचाई विभाग के मुताबिक शनिवार से जलस्तर घटने की संभावना है। तटबंधों और कटान वाले स्थलों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अभियंताओं का कहना है अधिक बारिश के कारण एक दिन पहले शारदा, सरयू और गिरजा बैराज से सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। गुरुवार को भी तीनों बैराज से लगभग छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे सरयू नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।
विज्ञापन


पानी के दबाव को देखते हुए सिंचाई विभाग ने तटबंधों पर लगे रेग्यूलेटर को बंद करा दिया है। जो पानी बैराज से छोड़ा जा रहा है, वह राप्ती, रोहिन में भी आ रहा है, पर ये नदियां खतरे के निशान से इतनी नीचे हैं कि कोई खास असर नहीं दिखाई पड़ रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण गोला तहसील के बगहा देवार गांव के कुछ घरों के नदी में समाने का खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रशासन ने इन परिवारों को अन्यत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड 2 रूपेश कुमार खरे ने बताया कि सरयू नदी अयोध्या में खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर पहुंच गई है। उसके बढ़ने का क्रम जारी है। गुरुवार को तीनों बैराज से लगभग छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शनिवार की सुबह तक पानी बढ़ने की संभावना है। सरयू नदी के तटबंधों पर दबाव है। जिनकी निगरानी की जा रही है। अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ा है पर उसका कोई खास असर नही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed