{"_id":"617260b9546f2d26350c34df","slug":"saryu-river-in-ayodhya-rose-10-cm-above-danger-mark-due-to-heavy-rains","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का असर: खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर पहुंची सरयू, कई स्थानों पर कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का असर: खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर पहुंची सरयू, कई स्थानों पर कटान
Fri, 22 Oct 2021 12:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:26 PM IST
सार
अधिक बारिश के कारण एक दिन पहले शारदा, सरयू और गिरजा बैराज से सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। गुरुवार को भी तीनों बैराज से लगभग छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे सरयू नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।
विज्ञापन
नदी का जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक सप्ताह पहले तक खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही सरयू गुरुवार की शाम तक अयोध्या में खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर पहुंच गई। बीते कुछ दिनों में हुई बारिश ने सरयू नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी की है। सिंचाई विभाग के मुताबिक शनिवार से जलस्तर घटने की संभावना है। तटबंधों और कटान वाले स्थलों की निगरानी की जा रही है।
सिंचाई विभाग के अभियंताओं का कहना है अधिक बारिश के कारण एक दिन पहले शारदा, सरयू और गिरजा बैराज से सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। गुरुवार को भी तीनों बैराज से लगभग छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे सरयू नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।
पानी के दबाव को देखते हुए सिंचाई विभाग ने तटबंधों पर लगे रेग्यूलेटर को बंद करा दिया है। जो पानी बैराज से छोड़ा जा रहा है, वह राप्ती, रोहिन में भी आ रहा है, पर ये नदियां खतरे के निशान से इतनी नीचे हैं कि कोई खास असर नहीं दिखाई पड़ रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण गोला तहसील के बगहा देवार गांव के कुछ घरों के नदी में समाने का खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रशासन ने इन परिवारों को अन्यत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड 2 रूपेश कुमार खरे ने बताया कि सरयू नदी अयोध्या में खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर पहुंच गई है। उसके बढ़ने का क्रम जारी है। गुरुवार को तीनों बैराज से लगभग छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शनिवार की सुबह तक पानी बढ़ने की संभावना है। सरयू नदी के तटबंधों पर दबाव है। जिनकी निगरानी की जा रही है। अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ा है पर उसका कोई खास असर नही है।