फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Saryu river 35 cm above danger mark in Gorakhpur

Gorakhpur Flood: सरयू खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर, बढ़ते जलस्तर से दहशत

Sat, 03 Sep 2022 04:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Sep 2022 04:48 PM IST
सार

 सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कटान स्थल पर काम कर रहे ठेकेदारों से मजदूरों की संख्या बढ़ाकर 24 घंटे बंबू क्रेट कटर और फ्लोटिंग ट्री स्पर लगाने का निर्देश दिया है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता नीरज कुमार और जेई राघवेंद्र सिंह कार्यों पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
Saryu river 35 cm above danger mark in Gorakhpur
खेतों में कटान करता सरयू का पानी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले के चिल्लूपार क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। दियारा में नदी की कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड दो सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। खैराटी, गोनघट, मुशाडोही, कोटिया नीरंजन गांव व खेत बचाने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारी मौके पर काम करा रहे हैं। हालांकि तटवर्ती लोग नदी के बढ़ते जलस्तर से दहशत में हैं।

विज्ञापन


 दियारा क्षेत्र के खैराटी, गोनघट, मुशाडोही और कोटिया नीरंजन गांव के दर्जनों किसानों का सैकड़ों बीघा उपजाऊ खेती योग्य जमीन एक पखवारे से नदी में कट रही है। अब नदी का रुख खैराटी और गोनघट गांव तरफ है। गोनघट गांव का अंतिम घर शंकर प्रसाद और सवरू के अलावा खैराटी गांव के श्रीनाथ यादव और कनैया के छप्पर के घर को कटान से बचाने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों ने काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी गोला रोहित मौर्य और तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला के निरीक्षण के बाद कटान रोकने के काम में तेजी आई है। रात से कटान स्थल पर जेनरेटर लगाकर कार्य किया गया। शुक्रवार को खैराटी और गोनघट के पास कटान रोकने के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कटान स्थल पर काम कर रहे ठेकेदारों से मजदूरों की संख्या बढ़ाकर 24 घंटे बंबू क्रेट कटर और फ्लोटिंग ट्री स्पर लगाने का निर्देश दिया है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता नीरज कुमार और जेई राघवेंद्र सिंह कार्यों पर नजर रखे हुए हैं।

 दियारा क्षेत्र के सतेंद्र यादव, रामबुझ यादव, रूदल, तुलसी, झाबर, ब्रह्म देव, चंद्रिका, शिव बहादुर, शोभा आदि का कहना है कि जिस तरह से बाढ़ खंड सिंचाई विभाग के अधिकारी अब काम करा रहे हैं, इसी तरह पहले किया होता तो लेखाराम ब्रह्म मंदिर, पांच पेड़, दो छप्पर, पक्की सड़क नदी में नहीं विलीन होती। नदी बढ़ते क्रम में है। एसडीएम ने बताया कि कटान रोकने का काम तेजी से कराया जा रहा है।

बाढ़ दो सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार खरे ने कहा ि शुक्रवार को बरहज में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। बाढ़ खंड द्वारा कटान रोकने के लिए कटान स्थल पर बृहस्पतिवार शाम से ही जेनरेटर लगाकर बंबू क्रेट कटर और फ्लोटिंग ट्री स्पर डालने का काम किया जा रहा है। लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed