फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Saryu is flowing below the danger mark, the pace of receding is very slow

Gorakhpur News: खतरे के निशान से नीचे बह रही सरयू, घटने की रफ्तार बहुत धीमी

Fri, 26 Jul 2024 06:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 26 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Saryu is flowing below the danger mark, the pace of receding is very slow
गोरखपुर। पिछले कुछ दिनों से कभी लाल निशान के नीचे तो कभी लाल निशान के ऊपर बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 19 सेमी नीचे आ गया है। लेकिन, उसके घटने की रफ्तार बहुत धीमी है। विगत चौबीस घंटे में सरयू नदी खतरे के निशान से पांच सेमी नीचे आई है। वहीं, राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। वह बृहस्पतिवार को खतरे के निशान से 1.58 मीटर नीचे आ गई है। रोहिन नदी का जलस्तर 2.84 मीटर तो गोर्रा नदी का जलस्तर 1.40 मीटर नीचे आ गया है। कुआनो का जलस्तर भी 1.20 मीटर लाल निशान से नीचे है।
विज्ञापन

इस समश नेपाल की पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश नहीं हो रही है। इसका असर नदियों के जलस्तर पर भी दिखने लगा है। जिले में बहने वाली सभी नदियों का जलस्तर सरयू को छोड़ तेजी से नीचे आ रहा है। सरयू नदी भी नीचे आ रही है, लेकिन उसके नीचे आने की रफ्तार बहुत धीमी है। राप्ती नदी ने चंद रोज पहले खतरे के निशान से एक मीटर से अधिक ऊपर जाकर 64 गांवों को अपने चपेट में ले लिया था। लेकिन, अब वह खतरे के निशान से डेढ़ मीटर से भी अधिक नीचे पहुंच गई है।
विज्ञापन

रोहिन नदी लगभग तीन मीटर खतरे के निशान से नीचे आ गई है। ऐसा लगने लगा है कि नदी में पानी नहीं के बराबर है। गोर्रा और कुआनो भी खतरे के निशान से बहुत नीचे आ गईं हैं। फिलहाल इन नदियों के तटीय क्षेत्र में बाढ़ का कोई खतरा नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed