फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sapa

सपा जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता फिर हिरासत में लिए गए

Thu, 10 Dec 2020 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
sapa
सपा जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता फिर हिरासत में लिए गए
विज्ञापन

गोरखपुर। किसानों के समर्थन में सपा ने बुधवार को भी पदयात्रा निकाली। लगातार तीसरे दिन जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिसे ने हिरासत में ले लिया। हालांकि उन्हें देर शाम निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
कार्यकर्ता पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के झुंगिया बाजार से फर्टिलाइजर गेट तक पदयात्रा निकालने वाले थे। यात्रा शुरू ही हुई थी कि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। नोकझोंक और विरोध करने पर पुलिस सभी को गुलरिहा थाने ले आई। वहां से कुछ को पीपीगंज तो कुछ को कैंपियरगंज थाने भेज दिया गया। देर शाम सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। इसके पहले मंगलवार और सोमवार को भी पदयात्रा निकालने पर जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार लाठी-डंडे के दम पर किसानों की आवाज दबाना चाहती है। मगर समाजवादी डरनेवाले नहीं है। वे किसानों के साथ हैं और हमेशा उनके हित में आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की हठधर्मिता के कारण किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। भाजपा सरकार का आचरण और कार्यव्यवहार पूरी तरह किसान और कृषि विरोधी है। किसानों के हितों के बजाय सरकार, कॉरपोरेट को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों में समाजवादी पार्टी के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बर्बरता से जगह-जगह लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के साथ इन्हें लिया गया हिरासत में
जिला महासचिव अखिलेश यादव , राजमती निषाद, अमरेंद्र निषाद, जितेंद्र सिंह ,बाबूराम यादव, ओम यादव, गवीश दुबे, एहतेशाम खान, बिंदा देवी, कपिल मुनि यादव, मनमोहन यादव, मनोज निषाद, डॉ. मदन, रूबी खातून, कंचन श्रीवास्तव, सिराजुद्दीन रहमानी, संजय सिंह सैंथवार, मीना गुप्ता, श्रीराम यादव, नागेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, मनीष पांडेय, राघवेंद्र यादव, सद्दाम राइन, संजय यादव, देवीदीन यादव, ओम प्रकाश यादव, राहुल यादव, विपिन, भूपेंद्र सरकार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed