फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Santkabir nagar News: Bike collides with Nilgai, one dead

Gorakhpur News: नीलगाय से टकराई बाइक, एक की मौत

Wed, 13 Nov 2024 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Santkabir nagar News: Bike collides with Nilgai, one dead
मेंहदावल। बखिरा थाना क्षेत्र के दुर्गजोत के पास एक बाइक के सामने नीलगाय आ गई, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की देर रात मेंहदावल क्षेत्र के गगनईराव निवासी बाधु निषाद (54) पुत्र मुन्नू बाइक से बेलहर की तरफ जा रहे थे। दुर्गजोत के पास बाइक के सामने एक नीलगाय आ गई, जिससे वह सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद युवक के स्वजन रोने बिलखने लगे। बाधु निषाद मेंहदावल में एक दुकान पर कार्य करता था। प्रभारी थानाध्यक्ष मेंहदावल हरिनारायण दीक्षित ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed