फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sanskrit schools will get 50 temporary teachers

राहत की खबर: संस्कृत विद्यालयों को मिलेंगे 50 अस्थाई शिक्षक, तैनाती की कवायद शुरू

Sun, 22 Aug 2021 02:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Aug 2021 02:45 PM IST
सार

नेपाल एवं भारत से तमाम बहने भाईयों की कलाई पर नेह की डोर बांधने के लिए सरहद पर पहुंची।

विज्ञापन
Sanskrit schools will get 50 temporary teachers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त और राजकीय संस्कृत विद्यालयों में मानदेय पर लगभग 50 शिक्षकों को तैनात करने की कवायद शुरू हो चुकी है। शासन के निर्देश के बाद से जिला विद्यालय निरीक्षक ने 19 संस्कृत विद्यालयों में रिक्त चल रहे पदों की सूची तैयार कर ली है। 24 अगस्त तक प्रधानाचार्य विद्यालय स्तर से इसे लेकर विज्ञापन जारी करेंगे।
विज्ञापन


संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के चलते लगातार विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट आ रही है। इसको देखते हुए राज्य सरकार द्वारा अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों एवं राजकीय संस्कृत विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2021-22 एवं 2022-23 के लिए नियमित चयनित शिक्षक के आने तक अस्थायी रूप से मानदेय पर शिक्षकों की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। जिला स्तर पर संबंधित संस्कृत अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन


डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि संस्कृत विद्यालयों में खाली चल रहे शिक्षकों के पदों की जानकारी जुटाकर शासन को भेज दी गई है। चयन की प्रक्रिया को लेकर प्रधानाचार्य स्तर से विज्ञापन जारी किया जाएगा। सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। जल्द ही शिक्षकों की कमी को दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed