फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sanskrit is an ancient language in which the knowledge tradition lies: Satyanarayan

संस्कृत प्राचीन भाषा, जिसमें ज्ञान परंपरा निहित है : सत्यनरायन

Sat, 17 Aug 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 17 Aug 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit is an ancient language in which the knowledge tradition lies: Satyanarayan
फरेंदा। राजकीय कन्या इंटर व लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी काॅलेज में शुक्रवार को संस्कृत भारतीय गोरक्ष प्रांत द्वारा संस्कृत सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अनेक प्रकार की मनमोहक झांकी प्रस्तुत किया। विद्यालय में विभिन्न प्रकार सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसको संस्कृत भाषा में व्याख्यान भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की शुरूआत नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता संस्कृत भारती बेंगलुरु के अखिल भारतीय महामंत्री सत्यनारायण भट्ट ने कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन भाषा है, जिसमें हमारी ज्ञान परंपरा निहित है। संस्कृत भाषा को जनसामान्य की भाषा बनाने के लिए प्रारंभिक स्तर से सभी को संस्कृत भाषा सीखनी चाहिए। संगठन मंत्री प्रकाश झा ने कहा कि सभी को संस्कृत भाषा सीखनी चाहिए। साथ ही छात्रों के पाठय क्रम में संस्कृत भाषा को वरियता मिले। प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति सिंह ने कहा कि संस्कृत भाषा समृद्धि भाषा है। जिसमें बच्चों की रुचि पैदा करने की जरूरत है। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ राम पांडेय ने कहा कि संस्कृत भाषा को भारतीय भाषाओं की जननी कहा गया है। संस्कृत भाषा से ही भारतीय भाषाओं का संरक्षण होगा। संचालन उमेश चंद्र तिवारी ने किया। इस दौरान क्षमा सिंह, चेतना विश्वास, तनवीर, आशीष मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed