फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sanitization system free for Gorakhpur due to corona

गोरखपुर: सैनिटाइजेशन की व्यवस्था निशुल्क, कोई रकम मांगे तो बताएं

Thu, 06 May 2021 12:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 May 2021 12:29 PM IST
सार

नगर आयुक्त ने कहा, ऐसे लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
Sanitization system free for Gorakhpur due to corona
सैनिटाइजेशन करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम की ओर से सैनिटाइजेशन के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाता है। यह निशुल्क व्यवस्था है। अगर कोई भी व्यक्ति सैनिटाइजेशन के नाम पर रकम मांगे तो इसकी सूचना दें। वार्ड सुपरवाइजर या निगम के हेल्पलाइन नंबर पर फोनकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि इस बात की जानकारी मिली है कि कुछ लोग सैनिटाइजेशन के नाम पर घरों से रकम ले रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहें। यदि इस प्रकार की कोई सूचना प्राप्त हो तो तत्काल वार्ड के सुपरवाइजर या नगर निगम के हेल्पलाइन नंबरों पर सूचित करें, क्योंकि नगर निगम की ओर से महाअभियान के तहत पूरे शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। यह व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति विशेष को अपने घर में सैनिटाइजेशन कराना है तो सीधे नगर निगम द्वारा जारी किए गए नंबरों पर सूचना दर्ज करा दें। निगम उनके वहां नि:शुल्क सैनिटाइजेशन कराएगा। कोई भी नगर निगम कर्मी सैनिटाइजेशन करने के लिए धन उगाही करते पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिटाइजेशन के लिए इन नंबरों पर करें फोन
0551-2342621, 05551-2336950
टॉलफ्री नंबर- 1800-180-3456

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed