{"_id":"609393e99cb9fd2e5e127563","slug":"sanitization-system-free-for-gorakhpur-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सैनिटाइजेशन की व्यवस्था निशुल्क, कोई रकम मांगे तो बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सैनिटाइजेशन की व्यवस्था निशुल्क, कोई रकम मांगे तो बताएं
Thu, 06 May 2021 12:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 May 2021 12:29 PM IST
सार
नगर आयुक्त ने कहा, ऐसे लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
सैनिटाइजेशन करते कर्मचारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर नगर निगम की ओर से सैनिटाइजेशन के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाता है। यह निशुल्क व्यवस्था है। अगर कोई भी व्यक्ति सैनिटाइजेशन के नाम पर रकम मांगे तो इसकी सूचना दें। वार्ड सुपरवाइजर या निगम के हेल्पलाइन नंबर पर फोनकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि इस बात की जानकारी मिली है कि कुछ लोग सैनिटाइजेशन के नाम पर घरों से रकम ले रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहें। यदि इस प्रकार की कोई सूचना प्राप्त हो तो तत्काल वार्ड के सुपरवाइजर या नगर निगम के हेल्पलाइन नंबरों पर सूचित करें, क्योंकि नगर निगम की ओर से महाअभियान के तहत पूरे शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। यह व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क है।
नगर आयुक्त ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति विशेष को अपने घर में सैनिटाइजेशन कराना है तो सीधे नगर निगम द्वारा जारी किए गए नंबरों पर सूचना दर्ज करा दें। निगम उनके वहां नि:शुल्क सैनिटाइजेशन कराएगा। कोई भी नगर निगम कर्मी सैनिटाइजेशन करने के लिए धन उगाही करते पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सैनिटाइजेशन के लिए इन नंबरों पर करें फोन
0551-2342621, 05551-2336950
टॉलफ्री नंबर- 1800-180-3456