{"_id":"64e4fc9013be6813ca0ea335","slug":"sanitation-campaign-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-280652-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सामुदायिक शौचालय साफ हैं या नहीं.. अब ऑनलाइन होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सामुदायिक शौचालय साफ हैं या नहीं.. अब ऑनलाइन होगी निगरानी
Tue, 22 Aug 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। अब शहर के सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव व सफाई की निगरानी ऑनलाइन की जाएगी। इसके लिए नगर निगम एक एप लांच करेगा। इस एप को जीपीएस के माध्यम से शौचालयों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से जोड़ा जाएगा। इससे बाहर की निगरानी होगी। वहीं, एक क्यूआर कोड भी लगाया जाएगा। इसे मोबाइल फोन पर स्कैन करके कोई भी फीड बैक दे सकेगा।
नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को बैठक की। इसमें सामुदायिक शौचालयों की सफाई व्यवस्था के निगरानी की रूपरेखा तय की गई। नगर आयुक्त से अधिकारियों ने बताया कि एप के जरिए निगरानी बेहतर तरीके से होगी। इसमें सफाई व्यवस्था संभालने वाली एजेंसी के कर्मचारियों को रोजाना शौचालयों की सफाई के बाद फोटो भी अपलोड करनी होगी। जनता की तरफ से एप पर आने वाली शिकायतों की तत्काल जांच कराई जाएगी और उसका निस्तारण कराया जाएगा।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त, नोडल अधिकारी एसबीएम, समस्त सहायक नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा एवं अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।