फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sandeep Sports Club becomes district level football champion

Gorakhpur News: संदीप स्पोर्ट्स क्लब बना जिला स्तरीय फुटबाल चैंपियन

Sun, 10 Mar 2024 03:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Sports Club becomes district level football champion
- महंत अवेद्यनाथ स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई जिला स्तरीय सीनियर फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से शनिवार को महंत अवेद्यनाथ स्पोर्ट्स स्टेडियम, जंगल कौड़िया में जिला स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मुकाबले में संदीप स्पोर्ट्स क्लब ने भगवानपुर को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के पहले मैच में भगवानपुर ने कैंपियरगंज को रोमांचक मुकाबले में 1-0 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में स्टेडियम-ए ने पीपीगंज को 2-0 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में संदीप क्लब ने स्टेडियम-बी को 3-0 से हराया। चौथे मैच में नेशनल स्पोर्ट्स क्लब बड़हलगंज ने स्पोर्ट्स स्टेडियम जंगल कौड़िया को 1-0 गोल के अंतर से पराजित किया। पहला सेमीफाइनल भगवानपुर बनाम स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर के बीच खेला गया, जिसमें भगवानपुर ने स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर को रोमांचक मुकाबले में 1-0 गोल के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरा द्वितीय सेमीफाइनल संदीप क्लब पीपीगंज बनाम नेशनल स्पोर्ट्स क्लब बड़हलगंज खेला गया, जिसमें संदीप क्लब पीपीगंज ने 2-1 से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला संदीप स्पोर्ट्स क्लब बनाम भगवानपुर के बीच खेला गया, जिसमें संदीप स्पोर्ट्स क्लब ने भगवानपुर को 1-0 गोल के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मो. रिजवान उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर घनश्याम जायसवाल, प्रेम शंकर, जितेंद्र कुमार, मिथलेश, अमित कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed