फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Samajwadi Party State President will engage farmers youth and Kurmi fraternity for assembly elections 2022

मिशन 2022: किसान, युवा और कुर्मी बिरादरी को साधेंगे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, इन तीन जिलों की विधानसभाओं में होंगे कार्यक्रम

Sat, 11 Sep 2021 03:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Sep 2021 03:47 PM IST
सार

सपा के नरेश उत्तम पटेल दो दिन गोरखपुर मंडल में रहकर करेंगे संबोधित। देवरिया, गोरखपुर और महराजगंज की विधानसभाओं में होंगे कार्यक्रम।

विज्ञापन
Samajwadi Party State President will engage farmers youth and Kurmi fraternity for assembly elections 2022
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल रविवार से दो दिनों तक जिले में छह सभाओं के जरिये किसान, युवा और कुर्मी बिरादरी के वोटरों को साधने का प्रयास करेंगे। किसान-नौजवान-पटेल यात्रा लेकर पहुंच रहे प्रदेश अध्यक्ष मंडल के तीन जिलों देवरिया, गोरखपुर और महराजगंज की अलग-अलग विधानसभाओं में ताबड़तोड़ सभाओं में शामिल होंगे। इस संबंध में तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर को प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत वाले बैनर-पोस्टर से पाट दिया है।
विज्ञापन


देवरिया से चलकर रविवार सुबह नौ बजे यात्रा के साथ प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर की सीमा में दाखिल होंगे। चौरीचौरा के फुटहवा इनार में स्वागत व सभा होगी। इसके बाद सिलसिला आगे बढ़ेगा। यात्रा का मोतीराम अड्डा, रामनगर कड़जहां, वनसप्ती मंदिर, सूबाबाजार, कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर, विश्वविद्यालय चौराहे पर जोरदार स्वागत करने की तैयारी है। सुबह 11 बजे निपाल क्लब में सभा होगी। वहां से निकलकर प्रदेश अध्यक्ष छात्रसंघ चौराहा होते हुए देवरिया बाईपास स्थित पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव के घर जाएंगे। शिष्टाचार भेंट के बाद सहजनवां में तहसील रोड स्थित एक मैरिज हाल में उनकी सभा होगी। एक अन्य सभा डोहरिया में भी आयोजित है। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह नौ बजे प्रदेश अध्यक्ष की पिपराइच में जनसभा होगी। 10 बजे बरगदही में स्वागत एवं सभा के बाद भटहट होते हुए वह महराजगंज प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन

 
जिलाध्यक्ष-महानगर अध्यक्ष के नाम पर भी होगा मंथन
12 को गोरखपुर पहुंच रहे सपा प्रदेश अध्य्क्ष नरेश उत्तम पटेल के सामने जिला और महानगर अध्यक्ष के नामों पर भी चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि उनके यहां से लखनऊ पहुंचते ही दोनों ही पदाधिकारियों के नामों की घोषणा हो जाएगी। पार्टी में जिलाध्यक्ष की कुर्सी करीब चार महीने तो महानगर अध्यक्ष की कुर्सी दो साल से अधिक समय से खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा को सफल बनाने पर हुआ मंथन

सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम के नेतृत्व में शुक्रवार को कोतवाली स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में पटेल यात्रा को सफल बनाने के लिए मंथन हुआ। जियाउल ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को आगाह करना है और प्रदेश में खेत -खलिहान, कुटीर उद्योग व रोजगार बचाना है। बैठक में सिंहासन सिंह यादव, कीर्ति निधि पांडेय, हीरालाल यादव, राहुल गुप्ता, धर्मराज यादव, अमीरुद्दीन अंसारी, चंद्रभान प्रजापति, अवधेश कुमार पांडेय, वेंकटेश्वर नाथ तिवारी ,अशोक चौधरी, अशोक यादव, संजय यादव, विश्वजीत त्रिपाठी, इंजीनियर सुनील श्रीवास्तव, बेगम अख्तर जहां, अनूप यादव ईश्वर, मुक्तिनाथ मिश्रा, विनोद यादव समेत कई नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
अधिवक्ताओं को किया आमंत्रित
रविवार को निपाल क्लब में आयोजित सभा को सफल बनाने के लिए सपा अधिवक्ता सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार यादव एडवोकेट के नेतृत्व में समाजवादी अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट, कमिश्नरी और सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं से संपर्क कर उन्हें आमंत्रित किया। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के मंत्री अनुराग दुबे ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में सबसे ज्यादा काम मुलायम और अखिलेश यादव ने किया। इस दौरान जितेंद्र प्रताप सिंह सैंथवार, अशोक मिश्र, अमरेंद्र सिंह, प्रमोद यादव, कमलेश पांडेय, रवि शंकर गुप्ता, विष्णु मोहन यादव, संजय सिंह यादव, मसूद उल हसन, सुरेंद्र यादव, रामायण यादव, उमेश चंद्र यादव, नितिन चंद यादव, जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed