{"_id":"60d6de0ec613925762064764","slug":"samajwadi-party-changed-candidate-at-last-time-for-election-of-zilla-panchayat-president-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सपा ने आखिरी वक्त में बदला जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी, जानिए कौन लड़ेगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सपा ने आखिरी वक्त में बदला जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी, जानिए कौन लड़ेगा चुनाव
Sat, 26 Jun 2021 01:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:28 PM IST
सार
अब आलोक कुमार गुप्ता की जगह जितेंद्र यादव लड़ेंगे चुनाव।
विज्ञापन
नामांकन कराने निकले सपा प्रत्याशी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में समाजवादी पार्टी ने अंतिम समय में अपना प्रत्याशी बदल दिया है। आलोक गुप्ता की जगह बड़हलगंज वार्ड नंबर 47 से जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वह पर्चा दाखिल करने के लिए पार्टी कार्यालय से रवाना हो चुके हैं।
जितेंद्र यादव शुक्रवार की शाम तक पर्चा न मिलने का आरोप लगा रहे थे। ऐसे में जितेंद्र के पर्चा दाखिल करने को लेकर अब भी लोगों में संशय है। संभावना जताई जा रही है कि भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह निर्विरोध भी जिला पंचायत अध्यक्ष बन सकती हैं।
सपा ने वार्ड नंबर 46 के जिला पंचायत सदस्य आलोक कुमार गुप्ता को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनके विकल्प के तौर पर अपने समर्थित दूसरे सदस्यों से भी पर्चा खरीदने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन
आलोक कुमार गुप्ता शनिवार को सपा कार्यालय पर नहीं पहुंचे। 11 बजे से सपा समर्थित प्रत्याशी को नामांकन के लिए निकलना था लेकिन ऐन मौके पर प्रत्याशी बदल दोपहर 12:50 तक सपा के प्रत्याशी नामांकन कार्यालय तक नहीं पहुंच सके थे।