{"_id":"612b551c8ebc3e218854275a","slug":"salman-khurshid-rides-kunti-devi-auto-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कुंती देवी के ऑटो पर सवार हुए सलमान खुर्शीद, बोले- आप के हौसले को सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कुंती देवी के ऑटो पर सवार हुए सलमान खुर्शीद, बोले- आप के हौसले को सलाम
Sun, 29 Aug 2021 03:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 29 Aug 2021 03:13 PM IST
सार
रविवार को सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचकर रिक्शा संगठन, ऑटो संगठन, कुली संगठन के अलावा आम लोगों से भी मिले। इस दौरान लोगों से पूछा कि इस वक्त आप किस चीज से ज्यादा परेशान हैं?
विज्ञापन
कुंती देवी के ऑटो पर सवार सलमान खुर्शीद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सलमान खुर्शीद गोरखपुर में महिला ऑटो चालक कुंती देवी के ऑटो में सवार हुए। साथ ही उनके जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि आप बहुत ही बेहतर काम कर रही हैं। कुंती देवी के आग्रह पर वह कुछ देर ऑटो में बैठे भी। इसके बाद कुंती देवी ने उन्हें ऑटो में बिठाकर कुछ दूर स्टेशन परिसर में घुमाया।
विज्ञापन
सलमान खुर्शीद शनिवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे। रात्रि विश्राम के बाद रविवार को सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचकर रिक्शा संगठन, ऑटो संगठन, कुली संगठन के अलावा आम लोगों से भी मिले। इस दौरान लोगों से पूछा कि इस वक्त आप किस चीज से ज्यादा परेशान हैं? अधिकांश लोगों ने महंगाई की बात कही।
विज्ञापन
रिक्शा वालों से बातचीत के दौरान पूछा जिस तरह से टेंपो और ऑटो के लिए जगह निर्धारित है। क्या ऐसी कोई जगह आप लोगों के लिए भी है क्या? कितने रिक्शा चालक स्टेशन पर रहते हैं? रिक्शा चालकों ने बताया कि स्टेशन पर 100 की संख्या मैं रिक्शा चालक रहते हैं लेकिन उनके लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
महंगाई से भी वह लोग काफी त्रस्त हैं। इसके बाद गोरखपुर क्लब में विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन के लोगों से भी मुलाकात की। दरअसल कांग्रेस मेनिफेस्टो कमिटी के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों से कांग्रेस के घोषणा पत्र के लिए सुझाव मांग रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने बताया कि पार्टी की योजना के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का जो घोषणा पत्र तैयार होगा उसमें समाज के हर वर्ग हर संगठन के सुझावों को शामिल किया जाएगा। इसी क्रम में सलमान खुर्शीद गोरखपुर आए हुए हैं।