फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Saffron echoed among Nishan Sahib, 'Pranam Shaheeda Noon'

केसरिया निशान साहिब के बीच गूंजा, ‘प्रणाम शहीदा नूं’

Mon, 28 Dec 2020 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Saffron echoed among Nishan Sahib, 'Pranam Shaheeda Noon'
शहीदी पर्व के अवसर पर जटाशंकर गुरूद्वारे में गुरवाणी किर्तन में प्रतिभाग करने वाले लोगों को सम्? - फोटो : GORAKHPUR CITY
केसरिया निशान साहिब के बीच गूंजा, ‘प्रणाम शहीदा नूं’
विज्ञापन

गोरखपुर। मुगलिया हुकूमत के खिलाफ देश, धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए प्राणों की आहुति देने वाले चार साहिबजादों और माता गुजरी के बलिदान को याद किया गया। सफर-ए- शहादत को समर्पित नमन यात्रा रविवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘जो बोले सो निहाल, ‘प्रणाम शहीदा नूं’ और ‘एक ही मांग बाल दिवस हो चार शहीदों के नाम’का जयकारा लगाया।
रविवार को प्रमुख चौराहों पर पुष्प वर्षा कर नमन यात्रा का स्वागत किया गया। वाहनों के बीच केसरी निशान साहिब को लेकर वीर खालसा की वेशभूषा में सजे बच्चे नमन यात्रा में आकर्षण का केंद्र थे। विभिन्न समाज के लोगों ने सहभागिता दिखाई। सभी ने शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गुरु के जयकारों, कीर्तन-पाठ के बीच यह यात्रा जटाशंकर से आर्यनगर, बख्शीपुर, नखास, रेती चौक, घोष कंपनी, टाउनहॉल, गोलघर, यातायात चौराहा से धर्मशाला बाजार होते हुए 11 बजे पुन: गुरुद्वारा जटाशंकर में आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

धार्मिक प्रतियोगिताएं भी हुईं
नमन यात्रा के बाद एक बजे तक गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में बच्चों के लिए धार्मिक प्रतियोगिता हुई। 35 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कविता, भाषण, पाठ और कीर्तन से सफर-ए-शहादत की संपूर्ण गाथा पर विस्तृत वर्णन किया। दो बजे तक भाई मनप्रीत सिंह खालसा के हजूरी जत्थे ने गुरुवाणी, कीर्तन-गायन व अरदास की। श्रद्धालुओं में गुरु के लंगर प्रसाद की वितरण सेवा हुई। कार्यक्रम का संचालन जगनैन सिंह नीटू, अतिथि सम्मान गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री कुलदीप सिंह अरोरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी बच्चों को स्मृति चिह्न और मेडल उपहार में दिए गए। प्रथम पुरस्कार एकस सिंह, द्वितीय तृप्ता साहनी एवं तृतीय स्थान पर अर्शदीप कौर रहीं।
केसरी निशान दिखाकर किया शुभारंभ
नमन यात्रा का शुभारंभ गुरुद्वारा जटाशंकर से किया गया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, समाजसेवी भानुप्रकाश मिश्र, पार्षद बबलू गुप्ता, अजय श्रीवास्तव एवं अरविंद गुप्ता के साथ केसरी निशान साहिब दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सभी अतिथियों को सिरोपा और साहिबजादों का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
जगह-जगह भव्य स्वागत
नमन यात्रा सर्वप्रथम श्रद्धालुओं के स्वागत सत्कार के बीच गुरुद्वारा जटाशंकर से प्रारंभ हुई। उसके बाद हजारीपुर में पार्षद जितेंद्र सैनी, आर्यनगर चौक पर विश्व हिंदू परिषद् के दुर्गेश त्रिपाठी, विजय खेमका, रेती चौक पर जसपाल सिंह के सौजन्य से पूर्व महापौर सत्या पांडेय, महंत रविंद्र दास, ईं. पीके मल्ल, राजा त्रिपाठी, अरशद जमाल सामानी, पूर्व पार्षद राजेश जायसवाल, शायर कलीम कैसर, ई. मिन्नातुल्लाह, रविंद्र पाल सिंह, मैनेजर रजिंदर सिंह, गगन सहगल, चरनप्रीत सिंह
ने स्वागत किया।
इसके अलावा सौरभ पांडेय, डॉ. विनय पांडेय, विनय श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, रघुबीर सिंह, इंद्रपाल सिंह चार्ली, प्रवीण श्रीवास्तव, त्रिलोचन सिंह, धरमपाल सिंह, अमरजीत सिंह, सतनाम सैनी, घोष कंपनी पर प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रसार अभियान गोरक्ष प्रांत युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष अजीत बर्नवाल के नेतृत्व में वीरेंद्र केसरवानी, अमित दूबे, आलोक गुप्ता समेत साथियों द्वारा पुष्प वर्षा व जलपान सेवा के बीच स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री का जताया आभार
खालसा पंथ के सफर-ए-शहादत कार्यक्रम को बेहद विस्तृत रूप देने के लिए उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार ज्ञापित किया। कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि योगी जी महान सिख विरासत को सम्मान देने का कार्य कर रहे हैं।

पिछले वर्ष गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाशोत्सव पर्व पर भव्य समारोह के बीच मुख्यमंत्री ने लखनऊ में मनाया। रविवार को भी अपने आवास पर मुख्यमंत्री ने भव्य आयोजन कराया। श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के चार सुपुत्रों एवं माता गुजरी के बलिदान गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए साहिबजादा दिवस के नाम से भव्य आयोजन कर जो सम्मान सीएम ने सिख समाज को दिया है, उसके लिए हम ऋणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed