{"_id":"62eb65a4d72a7046356a3463","slug":"safai-karamchari-arrested-for-insulting-national-flag","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर सफाईकर्मी गिरफ्तार, पुलिस ने केस दर्ज कर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर सफाईकर्मी गिरफ्तार, पुलिस ने केस दर्ज कर की कार्रवाई
Thu, 04 Aug 2022 11:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:52 AM IST
सार
बांसगांव ब्लॉक के दस्तक संचारी रोग नियंत्रण व्हाट्सएप ग्रुप में डाला था, लेकिन ब्लॉक पर तैनात सफाईकर्मी मोहन चंद ने फोटो को एडिट करके दो महिलाओं के हाथ में विदेशी ध्वज थमा दिया है और उस फोटो को उसी ग्रुप में डाल दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने सफाईकर्मी मोहन चंद को गिरफ्तार कर लिया। जिगिनाभियांव निवासी संतोष मिश्रा ने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिगिनाभियांव निवासी संतोष मिश्रा ने थाने में दी तहरीर में लिखा था कि उनकी पत्नी शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की संचालक हैं। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर समूह की ओर से तिरंगा झंडा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे उत्साहित समूह की महिलाएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर फोटो खिंचवाई थीं। फोटो को उन्होंने बांसगांव ब्लॉक के दस्तक संचारी रोग नियंत्रण व्हाट्सएप ग्रुप में डाला था, लेकिन ब्लॉक पर तैनात सफाईकर्मी मोहन चंद ने फोटो को एडिट करके दो महिलाओं के हाथ में विदेशी ध्वज थमा दिया है और उस फोटो को उसी ग्रुप में डाल दिया है।
विज्ञापन
आरोप है कि इससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।