फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sadhna Singh BJP candidate for post of Zila Panchayat adhaysh got certificate of victory unoppose in Gorakhpur

गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह का हुआ निर्विरोध निर्वाचन, डीएम ने दिया जीत का सर्टिफिकेट

Tue, 29 Jun 2021 04:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Jun 2021 04:51 PM IST
सार

गोरखपुर में नामांकन वाले दिन ही साफ हो गई थी तस्वीर, सिर्फ औपचारिक घोषणा ही रह गई थी बाकी, डीएम कोर्ट में मिला जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत का सर्टिफिकेट।

विज्ञापन
Sadhna Singh BJP candidate for post of Zila Panchayat adhaysh got certificate of victory unoppose in Gorakhpur
डीएम ने भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह को दिया जीत का प्रमाणपत्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी व कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक फतेहबहादुर की पत्नी साधना सिंह को मंगलवार दोपहर तीन बजे निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा के साथ ही जीत का सर्टिफिकेट भी दे दिया गया। दोपहर तीन बजे जैसे ही नाम वापसी का समय बीता कलेक्ट्रेट सभा में रिटर्निंग ऑफिसर व डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने जीत की बाकी बची औपचारिकता भी पूरी करते हुए साधना सिंह को प्रमाण पत्र दे दिया। साधना सिंह दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान संभालेंगी। गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर आधी आबादी के ही कायम रहने का भी सिलसिला बरकरार रहा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 26 जून को नामांकन वाले दिन सिर्फ भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह और संगीता पासवान ने ही पर्चा भरा था। समाजवादी पार्टी की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी आलोक कुमार गुप्ता ने नामांकन से किनारा कर लिया था जबकि विकल्प के तौर पर पार्टी द्वारा उतारे गए धर्मेंद्र यादव भी नामांकन के लिए तैयार नहीं हुए। आखिरी दिन नामांकन के कुछ घंटे पूर्व पार्टी ने जितेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित किया। मगर वे भी नामांकन नहीं कर सके।
विज्ञापन


26 जून को ही नामांकन पत्रों की जांच में प्रपत्र एक पर दस्तखत नहीं करने और अनुमोदक के जिला पंचायत सदस्य नहीं होने की वजह से प्रशासन ने संगीता का पर्चा खारिज कर दिया। इसी के साथ साधना सिंह का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना उसी दिन तय हो गया था। सिर्फ औपचारिक घोषणा और प्रमाण पत्र मिलना ही बाकी रह गया था। यह औपचारिकता भी मंगलवार को पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

छठी बार भी महिला अध्यक्ष को कमान

पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद से गोरखपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष महिला ही रही हैं। पहली अध्यक्ष भाजपा की शोभा साहनी बनी थीं। उनका कार्यकाल 1995 से 2000 तक था। 2000 से 2005 तक सपा की सुभावती पासवान, 2005 से 2010 तक सपा की चिंता यादव, 2010 से 2015 तक बसपा की साधना सिंह और 2015 से 2020 तक सपा से गीतांजलि यादव जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। यह पहला मौका होगा जब कोई महिला दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान संभालेंगी। एक और इतिहास बना है। साधना सिंह ने दूसरी बार भी अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध जीता है।

साधना सिंह को विरासत में मिली है सियासत
साधना सिंह को सियासत विरासत में मिली है। साधना के ससुर वीर बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। पति फतेह बहादुर सिंह भाजपा से विधायक हैं। वह कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र से 1991 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। फतेह बहादुर सिंह पहले यूपी सरकार में वन व औद्योगिक मंत्री रह चुके हैं। साधना भी दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर आई हैं।

ग्राम प्रधान संगठन ने जिला पंचायत अध्यक्ष को दो बधाई
राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन जिला इकाई का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को प्रदेश महासचिव कृष्ण चंद्र वर्मा के नेतृत्व में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह को बुकेंदेकर बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल विजय बहादुर यादव, सत्यपाल सिंह, हृदय शंकर सिंह, अरुण ठाकुर समेत कई ग्राम प्रधान शामिल रहे। ब्यूरो

अब तक की महिला जिला पंचायत अध्यक्ष
शोभा साहनी-भाजपा 1995 से 2000
सुभावती पासवान-सपा 2000 से 2005
चिंता यादव-सपा 2005-2010
साधना सिंह-बसपा 2010 से 2015
गीतांजलि यादव- सपा 2015 से 2020
साधना सिंह- भाजपा 2021-2026


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed