फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sachin's son Arjun Tendulkar will play under Yashsavi's captaincy

यशस्वी की कप्तानी में खेलेगा सचिन का बेटा अर्जुन तेंदुलकर

Tue, 22 Dec 2020 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sachin's son Arjun Tendulkar will play under Yashsavi's captaincy
यशस्वी की कप्तानी में खेलेगा सचिन का बेटा अर्जुन तेंदुलकर
विज्ञापन

गोरखपुर। अंडर-19 क्रिकेट टीम में अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरने वाले स्टार क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल मुश्ताक अली प्रतियोगिता के लिए मुंबई रवाना हो चुके हैं। वहां आयोजकों की ओर से बेहतरीन टीम के चुनाव के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। यह आपस में प्रैक्टिस मैच खेलेंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुश्ताक अली प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। इन चार टीमों में से एक की कमान यशस्वी को मिली है। उनकी टीम में सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी होंगे।
अन्य तीन टीमों की कप्तानी सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर और आदित्य को सौंपी गई है। यशस्वी जायसवाल के कोच ज्वाला सिंह ने बताया कि दस जनवरी से बीसीसीआई का मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। इसमें हर राज्य की टीम हिस्सा लेगी। मुश्ताक अली टूर्नामेंट में मुंबई का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। इसलिए एक अच्छी टीम बनाने के लिए खिलाडिय़ों को अलग-अलग टीमों में बांटा गया है। चयनकर्ताओं की पूरे मैच पर नजर होगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को टीम इंडिया का टिकट मिलने की भी उम्मीद है। यशस्वी की प्रैक्टिस को और बेहतर बनाने के नजरिए से उन्हें गोरखपुर के रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर प्रैक्टिस कराई गई है। पूरी उम्मीद है कि यशस्वी गोरखपुर में प्रैक्टिस करने के बाद बड़ा स्कोर बनाएंगे।
विज्ञापन

यशस्वी की टीम से खेलेंगे ये खिलाड़ी
इसमें गौर करने वाली बात है कि यशस्वी जायसवाल की कप्तानी में बनी टीम के सदस्यों में सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का भी नाम है। इसके अलावा टीम में सचिन यादव, गौरिश जाधव, आकाश पारकर, भूपेन लालवानी, अरमान जाफर, चिन्मय शूटर, धूर्मिल मातकर, अमन खान, अक्षय सरदेशी, क्रुतिक हांगवादी, परीक्षित, सलमान खान और सक्षम झा टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed