फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sabbal used in Chhotelal murder recovered

Crime: छोटेलाल की हत्या में इस्तेमाल सब्बल बरामद, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा था मौत के घाट

Thu, 26 May 2022 01:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 26 May 2022 01:11 PM IST
सार

पुलिस को हत्यारोपी रामदरश ने बताया कि साजिश के तहत पत्नी ही छोटेलाल को लेकर आई थी। वहां पर पहले से बर्फ तोड़ने वाले सब्बल को लेकर मैं मौजूद था। मुझे देखते ही छोटेलाल ने भागने की कोशिश की, तभी पीछे से मैंने वार कर दिया। वह गिर गया।

विज्ञापन
Sabbal used in Chhotelal murder recovered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में जंगल डुमरी निवासी छोटेलाल की हत्या में इस्तेमाल सब्बल को बुधवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी रामदरश को रिमांड पर लिया था। उसकी निशानदेही पर खेत में छिपाए गए सब्बल को बरामद किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छोटेलाल का शव छह मई की रात खपड़हवा चौराहे के पास से सड़क किनारे मिला था। पत्नी रीना देवी ने हादसा बताया था, लेकिन 11 मई को मृतक के बेटे कृष्णा निषाद की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था। जांच में पता चला कि छोटेलाल की पत्नी का प्रेम संबंध रामदरश से था। प्रेम में बाधक बनने पर पत्नी रीना ने ही प्रेमी रामदरश के साथ मिलकर छोटेलाल की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि प्रेमी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। इस वजह से हत्या में इस्तेमाल आला कत्ल बरामद नहीं हो पाया था। गुलरिहा पुलिस ने कोर्ट से रिमांड हासिल कर रामदरश को लेकर आई। पूछताछ के बाद रामदरश की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सब्बल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने पकड़ा, प्रेमी ने मारा था सब्बल
पुलिस को हत्यारोपी रामदरश ने बताया कि साजिश के तहत पत्नी ही छोटेलाल को लेकर आई थी। वहां पर पहले से बर्फ तोड़ने वाले सब्बल को लेकर मैं मौजूद था। मुझे देखते ही छोटेलाल ने भागने की कोशिश की, तभी पीछे से मैंने वार कर दिया। वह गिर गया। इसके बाद पत्नी ने उसके दोनों हाथ को पकड़ लिया और फिर मैंने उसके सिर पर सब्बल से हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed