{"_id":"5fdd8dd88ebc3e3d81741c2d","slug":"russell-viper-snake-found-in-uruwa-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण एशिया देशों का सांप देखकर गांव में मचा हड़कंप, विश्व के जहरीलों सांपों में है इसका नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण एशिया देशों का सांप देखकर गांव में मचा हड़कंप, विश्व के जहरीलों सांपों में है इसका नाम
Sat, 19 Dec 2020 10:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
गांव में मिला सांप।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर विकास खंड उरुवा और सिकरीगंज थाना के अतिसा गांव में शुक्रवार की सुबह लोगों ने एक विचित्र नस्ल के सांप को देखा। दहशत में आए ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सांप की पहचान रसेल वाइपर (दबौया सांप) के रूप में विभाग ने की। टीम उसे पकड़कर साथ ले गई।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह करीब 8:45 बजे अतिसा गांव में ग्रामीण अपने कामों से निकल रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने झाड़ियों में एक विचित्र सांप देखा। ग्रामीणों के अनुसार इस तरह का सांप बिल्कुल अलग था। जो इस इलाके में अक्सर नहीं देखा जाता है।
विज्ञापन
वन विभाग के क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह को ग्रामीणों ने सूचना दी। जिसके बाद रेंज अधिकारी खजनी देवेंद्र कुमार, रामसभा यादव, कोमल ओझा मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा और साथ ले गए। वनकर्मियों ने बताया कि इस सांप का नाम रसेल वाइपर है। आमतौर पर ठंड के मौसम में सांप नहीं निकलते हैं। यह सांप सरयू नदी के पास के क्षेत्र से भटक कर गांव में पहुंच गया था। ठंड की वजह से इस सांप की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
कोबरा ये भी विषैला है ये सांप
इस प्रजाति के सांप अधिकतर दक्षिण एशिया के देशों में पाया जाता है। यह कोबरा से भी विषैला होता है। भारत में भी यह अधिकांश जंगलों में पाया जाता है। भारत में इसे कोरिवाला के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि यह भारत में पाए जाने वाले इंडियन क्रेट से कम जहरीला होता है। लेकिन यह बहुत घातक व गुस्सैल किस्म का होता है।
तेजी के साथ यह हमला करने में सक्षम होता है। भारत में पाए जाने वाले छह जहरीले सांपों में सॉ स्केल्ड वाइपर, द किंग कोबरा, इंडियन पिट वाइपर, इंडियन कोबरा, इंडियन क्रेट में यह भी शामिल है।
तेजी के साथ यह हमला करने में सक्षम होता है। भारत में पाए जाने वाले छह जहरीले सांपों में सॉ स्केल्ड वाइपर, द किंग कोबरा, इंडियन पिट वाइपर, इंडियन कोबरा, इंडियन क्रेट में यह भी शामिल है।