{"_id":"5f79542fe0f51c3c2b20bd81","slug":"rural-patients-will-get-treatment-through-telemedicine-by-video-calling-in-gorakhpur-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण मरीजों को टेलीमेडिसिन से मिलेगी इलाज की सुविधा, वीडियो कॉल के जरिए सलाह देंगे विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण मरीजों को टेलीमेडिसिन से मिलेगी इलाज की सुविधा, वीडियो कॉल के जरिए सलाह देंगे विशेषज्ञ
Sun, 04 Oct 2020 10:18 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के ग्रामीण इलाके के मरीजों का इलाज अब फोन पर शहर के डॉक्टर करेंगे। इसकी सुविधा मरीजों को हेल्थ वेलनेस सेंटर पर मिल सकेगी। सेंटर पर आने वाले गंभीर मरीजों को वीडियो कॉल के जरिए विशेषज्ञ सलाह देंगे। जरूरत पड़ने पर उन्हें अस्पताल में बुलाया जाएगा। इसे लेकर सोमवार से महिला अस्पताल में टेलीमेडिसिन सेंटर की शुरुआत की जा रही है। जहां पर जिला और महिला अस्पताल के डॉक्टर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके। इसे लेकर शासन की ओर से हेल्थ वेलनेस सेंटर की शुरुआत की गई है। जिले में 62 हेल्थ वेलनेस सेंटर भी बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर नर्सों को ट्रेनिंग देकर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सेंटरों पर सामान्य बीमारियों का इलाज नर्सें ही करेंगी। गंभीर होने पर टेलीमेडिसिन के जरिए सलाह लेंगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को जिला अस्पताल या फिर महिला अस्पताल भेजा जाएगा। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसी श्रीवास्तव ने बताया कि सेंटर पर गंभीर रोगी भी पहुंच सकते हैं। इसे देखते हुए टेलीमेडिसिन सेंटर शुरू करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
गंभीर मरीज के पहुंचने पर नर्सें वीडियोकॉल करके सलाह लेंगी। सेंटर पर गायनी, पीडिया, आर्थो, मेडिसिन और एनेस्थीसिया के डॉक्टर मौजूद रहेंगे। वह मरीजों के मुताबिक सलाह देंगे। सोमवार को इसका उद्घाटन होगा। बताया कि टेलीमेडिसिन सेंटर को महिला अस्पताल के एक कमरे में बनाया गया है। इसके लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है।