{"_id":"62d7a716030c754dc5543fda","slug":"ruckus-of-middlemen-in-dti-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: डीटीआई में बिचौलियों का हंगामा, आरआई को कमरे में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: डीटीआई में बिचौलियों का हंगामा, आरआई को कमरे में किया बंद
Wed, 20 Jul 2022 12:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:26 PM IST
सार
प्रशासन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संजय कुमार झा ने कहा कि दोपहर बाद तीन बजे के आसपास यशपाल नाम के व्यक्ति ने आरआई को कमरे में बंद कर उनसे बदसलूकी की है। उसके खिलाफ शाहपुर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चालक प्रशिक्षण केंद्र (डीआईटी) चरगांवा में मंगलवार को बिचौलियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने आरआई से बदसलूकी की और उन्हें कमरे में बंद कर दिया। आरआई ने बिचौलिए के खिलाफ शाहपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
तीन महीने पहले तत्कालीन डीएम विजय किरन आनंद ने चालक प्रशिक्षण केंद्र में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में हो रहे खेल का पर्दाफाश कराया था। इसके बाद से ही डीटीआई में सख्ती हो गई और वहां बिचौलियों का प्रवेश बंद कर दिया गया। आरोप है कि मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे यशपाल अपने साथियों के साथ चालक प्रशिक्षण केंद्र चरगांवा पहुंचा और आरआई राघव कुशवाहा पर डीएल बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
आरआई ने जब मना कर दिया तो तो उसने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें कमरे में बंद कर दिया। साथ ही कर्मचारियों के साथ भी बिचौलिए ने बदसलूकी की। कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह कमरे को खुलवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर आरआई और कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके बाद आरआई राघव कुशवाहा ने शाहपुर थाने में आरोपी बिचौलिए के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
प्रशासन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संजय कुमार झा ने कहा कि दोपहर बाद तीन बजे के आसपास यशपाल नाम के व्यक्ति ने आरआई को कमरे में बंद कर उनसे बदसलूकी की है। उसके खिलाफ शाहपुर थाने में तहरीर दी गई है।