{"_id":"628de1f8ffaa54476022e777","slug":"ruckus-in-res-office-contractors-beat-up-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: आरईएस कार्यालय में हंगामा, ठेकेदारों ने कर्मचारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: आरईएस कार्यालय में हंगामा, ठेकेदारों ने कर्मचारी को पीटा
Wed, 25 May 2022 01:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 May 2022 01:29 PM IST
सार
भुगतान प्रमाण पत्र को लेकर शुरू हुआ विवाद, वरिष्ठ सहायक ने दी तहरीर, कर्मचारियों में आक्रोश, कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू करने की दी चेतावनी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकास भवन स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) कार्यालय में मंगलवार को जमकर हंगामा और मारपीट हुई। आरोप है कि दो ठेकेदार भाइयों ने कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अवनीश कुमार तिवारी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वे घायल हो गए।
विज्ञापन
इस मामले में वरिष्ठ सहायक ने कैंट थाने में दोनों ठेकेदार भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मुकदमा नहीं दर्ज हो सका था। उधर, इस पूरे मामले को लेकर विकास भवन स्थित सभी विभागों के कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
आरोप है कि मंगलवार शाम 4:30 बजे महेवा चुंगी निवासी ठेकेदार भाई भारद्वाज मिश्रा और संतोष मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा आरईएस कार्यालय पहुंचे और वरिष्ठ सहायक अवनीश कुमार तिवारी से भुगतान प्रमाण पत्र की मांग की। अवनीश ने अभी प्रपत्र तैयार नहीं होने की जानकारी देते हुए बाद में आने को कहा तो उन्होंने, अवनीश को गाली देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विरोध करने पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और टेबल पर रखी फाइलें आदि फेंकने लगे। अचानक हुए हमले में अवनीश घायल हो गए। उन्हें कई जगह चोटें भी आईं हैं। कार्यालय के लोगों ने बीच बचाव किया, तब जाकर ठेकेदार शांत हुए और कार्यालय से बाहर चले गए।
अवनीश कुमार तिवारी ने इस मामले में आरोपी ठेकेदार भाइयों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कैंट थाने में तहरीर देने के साथ ही अपने उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दी है। कर्मचारियों के मुताबिक सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।